एक्सप्लोरर

Jharkhand: देश में पहली बार वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस का आयोजन, झारखंड करेगा मेजबानी, जानें डिटेल्स

Ranchi: वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस टूर्नामेंट का आयोजन 1985 से हो रहा है, जबकि पहली बार भारत को इसकी मेजबानी मिली है. यह इंटरनेशनल टूर्नामेंट रांची में खेला जाएगा.

Women Asian Hockey Champions Trophy 2023: देश में पहली बार वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का आयोजन होने जा रहा है. मंगलवार को हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की और खेल विभाग के निदेशक सरोजनी लकड़ा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया. अच्छी बात यह है कि इसकी मेजबानी रांची को मिली है. यह पहला मौका है जब रांची में हॉकी का कोई इंटरनेशनल टूर्नामेंट खेला जाएगा. हॉकी इंडिया, हॉकी झारखंड और झारखंड सरकार ने संयुक्त रूप से इसकी घोषणा की. 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाले टूर्नामेंट के सभी मैच रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे.

पहली बार भारत को मेजबानी
झारखंड के खेल मंत्री हफीजुल हसन ने चैंपियनशिप ट्रॉफी के लोगो का भी अनावरण किया. मंत्री द्वारा हॉकी इंडिया के अध्यक्ष को स्पॉन्सरशिप अमाउंट के रूप में 10 करोड़ रुपये का चेक सौंपा गया. इस इंटरनेशनल टूर्नामेंट का आयोजन 1985 से हो रहा है, जबकि पहली बार भारत को इसकी मेजबानी मिली है. हसन ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन के प्रयास से पहली बार देश में होने वाले इस इंटरनेशनल टूर्नामेंट की मेजबानी रांची को मिली है. बता दें कि भारतीय टीम में झारखंड की चार खिलाड़ी खेलेंगी. टीम में निक्की प्रधान, सलीमा टेंट, ब्युटी जंगजंग और संगीता कुमारी को शामिल किया गया है.

भारत के अलावा इस देश के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
चैंपियंस ट्राफी में भारत के अलावा चीन, जापान, मलेशिया, कोरिया और थाईलैंड की टीम हिस्सा लेगी. प्रतिदिन तीन मैच होंगे. मैच शाम 4 बजे से शुरू होगा रात 10 बजे आखिरी मैच खत्म होगा. स्टेडियम की क्षमता करीब 7 हजार है, लेकिन अंतिम बार हुए एचआईएल में 12 हजार लोग एक साथ स्टेडियम में बैठकर मैच का आनंद ले चुके हैं. लोगों अनावरण व एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम के दौरान ही हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने घोषणा की कि स्टेडियम में दर्शकों के बैठने के लिए तीन ओर के सिटिंग एरिया को निशुल्क रखा जाएगा. जबकि मुख्य गेट की तरफ पास से एंट्री दी जाएगी.

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ने क्या कहा?
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने कहा कि, पहली बार झारखंड को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी का मौका मिला है. यह सभी के लिए गर्व की बात है. इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खास तौर पर धन्यवाद दिया. तिर्की ने कहा कि जब छोटा था तब झारखंड के ट्राइवल खिलाड़ी जैसे जयपाल सिंह मुंडा व अन्य का नाम सुनता था, लेकिन उसके बाद झारखंड ने कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए.

Latehar News: लातेहार में JLT उग्रवादियों का तांडव, तुबेद कांटा घर में लगाई आग, कर्मचारियों से की मारपीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग
'जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो...', राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे
'जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो...', राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे
रांची: 'ऐसे हालात में जिंदा रहने का कोई मतलब नहीं', छात्र ने की अनशन जारी रखने की बात
रांची: 'ऐसे हालात में जिंदा रहने का कोई मतलब नहीं', छात्र ने की अनशन जारी रखने की बात

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget