एक्सप्लोरर

हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे बीजेपी कार्यकर्ता, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Ranchi News: झारखंड के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान भी प्रदेश की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि झारखंड के युवा जो वादा किया गया था रोजगार का वो मांग रहे थे.

Ranchi BJP Rally: झारखंड की राजधानी रांची में बीजेपी ने प्रदेश की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली. इस दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े. वहीं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करने को लेकर हेमंत सोरेन पर जमकर निशाना साधा है.

आक्रोश रैली के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता सीएम आवास घेरने बढ़े. कटीले तारों से बैरिकेडिंग के बावजूद कार्यकर्ता जबरन आगे बढ़ते रहे. पुलिस दनादन आंसू गैस के गोले दागे. इसके अलावा वाटर कैनन का इस्तेमाल भी किया गया. आरोप है कि भीड़ की तरफ से पुलिस पर पथराव किया गया. कटीले तारों वाली बैरिकेडिंग तोड़ दी गई है.

वहीं उधर, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर उनके साथ बर्बरता करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन हमारी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है.

वहीं झारखंड के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान भी प्रदेश की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि झारखंड के युवा जो वादा किया गया था रोजगार का वो मांग रहे थे. कुछ दिया नहीं और इसलिए झारखंड के कार्यकर्ता न्याय मांगने आए थे. बसें रोकी गईं. बंद किया गया सब जब कार्यकर्ता झुके नहीं तो दरी हुई सरकार ने बर्बर लाठीचार्ज करवाया. हेमंत सोरेन को बोलना चाहता हूं की तुम्हारे सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी. हम डरेंगे नहीं झुकेंगे नहीं सरकार को उखाड़ फेकेंगे.

जिला प्रशासन ने मोरहाबादी मैदान के परिसर को छोड़कर इसके 500 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू कर दी है. निषेधाज्ञा के तहत इस दायरे में सार्वजनिक सभाओं, रैलियों, धरना, प्रदर्शनों और पांच या अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगाया गया है.

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि यहां हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक और पारंपरिक हथियार जैसे लाठी, भाले, धनुष और तीर ले जाने पर भी प्रतिबंधित है. साथ ही क्षेत्र में लाउडस्पीकर का उपयोग भी वर्जित है.

ये भी पढ़ें

Jharkhand: 'हेमंत सोरेन डरे हुए क्यों हैं?' शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड सरकार को घेरा, बोले- 'कफन का...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'

वीडियोज

Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget