एक्सप्लोरर

Jharkhand Weather: झारखंड में भीषण गर्मी, 11 जिलों में येलो अलर्ट, बहरागोड़ा में पारा 47.1 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Heat In Jharkhand: मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भीषण गर्मी की वजह से मंगलवार को दुमका बस अड्डे पर दो लोग बेहोशी की हालत में मिले. अस्पताल में डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया.

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड भीषण गर्मी की चपेट में है. लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. राज्य में मंगलवार (30 अप्रैल) को पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.  मौसम विज्ञान विभाग ने भीषण गर्मी के मद्देनजर बुधवार के लिए राज्य के 11 जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक अधिक हो सकता है.

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भीषण गर्मी की वजह से मंगलवार को दुमका बस अड्डे पर दो लोग बेहोशी की हालत में मिले.दुमका नगर पुलिस थाना के प्रभारी अमित लाकड़ा ने बताया, ‘‘उन्हें फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया जिनमें से एक को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दूसरे का उपचार किया जा रहा है.’’उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान 32 वर्षीय शिव कुमार मंडल के तौर पर की गई है.

झारखंड में गर्मी से हाल बेहाल

अस्पताल के अधीक्षक डॉ.अंकुर पूर्ति ने मीडिया से बातचीत में जानकारी देते हुए कहा, ‘‘पोस्टमार्टम के बाद ही पता लगा पाएगा कि व्यक्ति की मौत लू लगने से हुई है या किसी अन्य कारण से. दूसरे व्यक्ति के रक्त नमूने को भी लेकर जांच के लिए भेजा गया है ताकि बेहोशी के कारण का पता लगाया जा सके.’’ मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, देवघर, धनबाद, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में भीषण गर्मी पड़ी और यही स्थिति बुधवार को भी जारी रह सकती है.

पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में 47.1 डिग्री तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड में मंगलवार (30 अप्रैल) को सबसे अधिक अधिकतम तापमान पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जमशेदपुर शहर, गोड्डा और सरायकेला में 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया, ‘‘झारखंड का लगभग आधा हिस्सा भीषण गर्मी की चपेट में है. अगले 48 घंटों तक यही स्थिति बने रहने की संभावना है और पारा दो से तीन डिग्री तक चढ़ सकता है. राज्य के संथाल परगना क्षेत्र में बारिश की संभावना के साथ चार अप्रैल से बढ़ते पारे से आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है.’’

ये भी पढ़ें:

Kalpana Soren Net Worth: करोड़पति हैं कल्पना सोरेन, पति हेमंत सोरेन से चार गुना ज्यादा संपत्ति, जानें- कितनी हैं गाड़ियां?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Giridih News: गिरिडीह सदर अस्पताल में ब्लड मिलने में 2 घंटे की देरी से महिला की मौत, लैब टेक्नीशियन पर एक्शन
गिरिडीह सदर अस्पताल में ब्लड मिलने में 2 घंटे की देरी से महिला की मौत, लैब टेक्नीशियन पर एक्शन
झारखंड में खौफनाक वारदा! चलती ट्रेन से मां ने अपने डेढ़ साल के मासूम को फेंका, यात्रियों ने दूसरे बच्चे को बचाया
झारखंड में खौफनाक वारदा! चलती ट्रेन से मां ने अपने डेढ़ साल के मासूम को फेंका, यात्रियों ने दूसरे बच्चे को बचाया
Jharkhand Rajya Sabha Elections 2026: झारखंड में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए चुनाव तारीखों का ऐलान, एक सीट 2025 से ही है खाली
झारखंड में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए चुनाव तारीखों का ऐलान, एक सीट 2025 से ही है खाली
झारखंड: घोड़े वाले शिक्षक के जज्बे को सलाम, कड़ी धूप में ऐसे पूरा कर रहे जनगणना का काम
झारखंड: घोड़े वाले शिक्षक के जज्बे को सलाम, कड़ी धूप में ऐसे पूरा कर रहे जनगणना का काम

वीडियोज

Twisha Sharma Case Update: पोस्टमार्टम से खुलेगी ट्विशा डेथ मिस्ट्री? | MP | Breaking
India-America Relations: 'सुरक्षा, व्यापार और निवेश को लेकर बात हुई'- S. Jaishankar | Marco Rubio
Honda City का नया Facelift आ गया! Hybrid और नए Look के साथ | #honda #hondacity #newupdate #autolive
Honda ZR-V Hybrid debuts in India, Booking open now | Auto Live #hondacity #hondazrv #hybridcars
Best Cars Under ₹30 Lakh in India 2026 | कौन सी कार आपके लिए सही है? #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फाल्टा उपचुनाव: जहां TMC के जहांगीर खान ने छोड़ा मैदान, वहां कांग्रेस नहीं ये पार्टी नंबर-2 पर, चौंका रहे आंकड़े
फाल्टा उपचुनाव: जहां TMC के जहांगीर खान ने छोड़ा मैदान, वहां कांग्रेस नहीं ये पार्टी नंबर-2 पर, चौंका रहे आंकड़े
पंजाब: सीमा पार से ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 28 KG हेरोइन और साढ़े 9 लाख कैश के साथ 4 गिरफ्तार
पंजाब: सीमा पार से ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 28 KG हेरोइन और साढ़े 9 लाख कैश के साथ 4 गिरफ्तार
'अगले कुछ घंटों में आ सकती है गुड न्यूज', ईरान अमेरिका युद्ध पर मार्को रुबियो का भारत से बड़ा ऐलान
'अगले कुछ घंटों में आ सकती है गुड न्यूज', ईरान अमेरिका युद्ध पर मार्को रुबियो का भारत से बड़ा ऐलान
ऋषभ पंत से छिनेगी लखनऊ की कप्तानी? LSG के क्रिकेट डायरेक्टर के बयान से मची हलचल
ऋषभ पंत से छिनेगी लखनऊ की कप्तानी? LSG के क्रिकेट डायरेक्टर के बयान से मची हलचल
थिएटर रिलीज के बाद ओटीटी पर कहां देख पाएंगे 'है जवानी तो इश्क होना है'? वरुण धवन मचाने आ रहे धमाल
थिएटर रिलीज के बाद ओटीटी पर कहां देख पाएंगे 'है जवानी तो इश्क होना है'? वरुण धवन मचाने आ रहे धमाल
जगदंबिका पाल, निशिकांत दुबे और एकनाथ शिंदे समेत 12 सांसदों को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट
जगदंबिका पाल, निशिकांत दुबे, एकनाथ शिंदे समेत 12 MPs को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार, देखें लिस्ट
Video: शादी में मिला ‘सबसे अजीब गिफ्ट’! दूल्हा-दुल्हन को शख्स ने गिफ्ट में दिया सुअर, मेहमान रह गए हैरान
शादी में मिला ‘सबसे अजीब गिफ्ट’! दूल्हा-दुल्हन को शख्स ने गिफ्ट में दिया सुअर, मेहमान रह गए हैरान
Mango And Pimples: आम बदनाम है या सच में बढ़ाता है Acne, डॉक्टर्स से जानें पिंपल्स की असली वजह
आम बदनाम है या सच में बढ़ाता है Acne, डॉक्टर्स से जानें पिंपल्स की असली वजह
Embed widget