एक्सप्लोरर

Jharkhand News: इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्र की हत्या, पिकनिक स्पॉट के पास मिली अधजली लाश, परिजनों ने किया हंगामा

Giridih Murder News: झारखंड के गिरीडीह में छात्र का अधजला शव बरामद किया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के बाद परिजनों में रोष है.

Jharkhand Murder News: गिरीडीह में एक छात्र की हत्या कर शव को जला दिया गया है. छात्र का अधजला शव जिला के बेंगाबाद थाना अंतर्गत खंडोली जंगल के पास बरामद किया गया है. मृतक की पहचान 18 वर्षीय विशाल कुमार सिंह के रूप में हुई है. मृतक छात्र बिरनी थाना क्षेत्र के खंगराडीह के रहने वाले बब्बन सिंह का पुत्र था. घटना की जानकारी मिलने के बाद बेंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. इधर परिजनों को सूचना मिलने के बाद परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे हैं. 

कोटा में रहकर करता था पढ़ाई
मिली जानकारी के अनुसार छात्र विशाल कुमार राजस्थान के कोटा में रहकर पढ़ाई करता था. फिलहाल वह अपनी मां के साथ गिरिडीह स्थित कृष्णनागर में रह रहा था. अभी दो सप्ताह पहले ही वह एक परीक्षा के सिलसिले में गिरिडीह आया था. 

घर से 11 बजे निकला था छात्र
बताया गया कि छात्र सोमवार को लगभग 11 बजे दिन घर से निकला था. लगभग शाम के समय खण्डोली के समीप ब्लागों जंगल में उसके अधजले शव पर स्थानीय ग्रामीण की नजर पड़ी. ग्रामीणों द्वारा बेंगाबाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई. सूचना पर थाना प्रभारी शशि सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया और जांच पड़ताल शुरू की गई. पुलिस ने घटनास्थल से वारदात के पास एक स्कूटी और पेट्रोल लाने के लिए इस्तेमाल किया गया गेलन, चप्पल और मोबाइल बरामद किया है. 

शहर के बीच में हंगामा 
इस घटना से लोगों में रोष है. लोगों ने अस्पताल से शव को उठाया और शहर के टावर चौक के पास रखकर जाम कर दिया. इस दौरान लोगों को समझाने पहुंचे एसडीएम विशालदीप खलखो और एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह की बात को भी लोग सुनने को तैयार नहीं हुए. बाद में बगोदर के भाकपा माले विधायक विनोद कुमार सिंह पहुंचे. पूरी घटना की जानकारी ली और पुलिस को त्वरित कार्यवाई करने को कहा. विधायक ने कहा कि जल्द अपराधी पकड़े नहीं गए तो वे खुद आंदोलन करेंगे. विधायक के समझाने के बाद रात 10 बजे जाम हटा. 

एसआईटी का गठन 
इधर एसडीपीओ अनिल सिंह ने बताया कि घटना के बाद एसपी ने विशेष टीम का गठन कर दिया है. छह थाना की पुलिस इसमें जुटी है. टेक्निकल सेल भी महत्वपूर्ण सुराग जुटाने में लगी है. 

ये भी पढ़ें: Jharkhand Politics: सीएम सोरेन ने की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की, जानें क्या हुई बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget