एक्सप्लोरर

Jharkhand News: सरकार गठन के बाद पहली बार 10 जून को होगी समन्वय समिति की बैठक, निजी क्षेत्र में 75% आरक्षण पर चर्चा

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के नेतृत्व में 9 सदस्यीय झारखंड राज्य समन्वय समिति गठित की गयी है. इसके 4 सदस्यों को मंत्री का दर्जा दिया गया है.

Jharkhand News: झारखंड राज्य समन्वय समिति की बैठक 10 जून को होगी. शिबू सोरेन इसके अध्यक्ष हैं. इनकी अध्यक्षता में रांची के मोरहाबादी स्थित उनके आवासीय कार्यालय में बैठक आयोजित की जाएगी. बैठक का समय 11 बजे निर्धारित किया गया है. मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से ये जानकारी दी गयी है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के नेतृत्व में 9 सदस्यीय झारखंड राज्य समन्वय समिति गठित की गयी है. इसके 4 सदस्यों को मंत्री का दर्जा दिया गया है.

शिबू सोरेन को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सरफराज अहमद, फागु बेसरा, विनोद पांडेय व योगेंद्र महतो को सदस्य बनाया गया है. इस समिति में हेमंत सोरेन सरकार में कैबिनेट मंत्री आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है, जबकि बंधु तिर्की को आमंत्रित सदस्य बनाया गया है. सरकार ने पिछले दिनों राज्य के अंदर निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में 75 प्रतिशत स्थानीय युवकों को नियोजन में रखने का निर्णय लिया है. इसे लेकर श्रम विभाग की ओर से पोर्टल भी जारी किया गया है.

इन्हें मिला है मंत्री का दर्जा

राजेश ठाकुर, फागु बेसरा, विनोद पांडेय और योगेंद्र महतो को मंत्री का दर्जा प्राप्त है. इन्हें मंत्री को मिलने वाली तमाम सुविधाएं मिल रही हैं. इनका कार्यकाल तीन साल का है. राज्य में विकास की संभावनाएं तलाशने और जन-आकांक्षा के अनुरूप राज्य की विकास योजनाओं के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए इस समिति का गठन किया गया है, लेकिन लंबे वक्त से कोई बैठक नहीं की गयी है.

  • तीन साल है समन्वय समिति का कार्यकाल झारखंड राज्य समन्वय समिति का कार्यकाल तीन साल का होगा.
  • समय-समय पर झारखंड राज्य समन्वय समिति राज्य सरकार को परामर्श देगी.
  • झारखंड राज्य समन्वय समिति का कार्यालय समिति के अध्यक्ष के आवास में ही होगा. 
  • हर महीने झारखंड राज्य समन्वय समिति की बैठक होगी.
  • झारखंड सरकार समिति को सचिवालीय सहायता उपलब्ध करवाएगी.

यह भी पढ़ें:  Jharkhand Politics: बाबूलाल मरांडी का CM हेमंत सोरेन पर बड़ा हमला, बोले- 'रामभक्तों पर कहर बरपाने वाली राजनीति घातक...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC प्रोटेस्ट: बातचीत से पहले देवेंद्र महतो का अल्टीमेटम, कहा- 'अगर उम्मीदों...'
JPSC प्रोटेस्ट: बातचीत से पहले देवेंद्र महतो का अल्टीमेटम, कहा- 'अगर उम्मीदों...'
Ranchi Protest: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget