एक्सप्लोरर

Shravani Mela 2022: देवघर में श्रावणी मेले की हुई शुरुआत, 35 लाख श्रद्धालुओं के आने की है उम्मीद

Deoghar News: झारखंड के देवघर में श्रावणी मेले (Shravani Mela) की शुरुआत हो गई है. मेले का उद्घाटन राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और बीजेपी के स्थानीय सांसद डॉ निशिकान्त दुबे ने किया.

Jharkhand Deoghar Shravani Mela 2022: झारखंड (Jharkhand) के देवघर (Deoghar) में बृहस्पतिवार को श्रावणी मेले (Shravani Mela) की शुरुआत हुई, जिसमें देशभर से इस साल 35 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है. अधिकारियों ने बताया कि मेले के लिए विस्तृत तैयारी की गई है. उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से करीब 2 साल के बाद श्रावणी मेले का आयोजन किया जा रहा है और ये देश के सबसे बड़े मेलों में से एक है. अधिकारियों ने बताया कि श्रावण मास शुरू होने के साथ कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) भी शुरू हो गई है. इसके तहत कावंड़िए बिहार के सुल्तानगंज से गंगाजल भरकर 105 किलोमीटर करी दूरी तय कर देवघर के बैद्यनाथ धाम (Baba Baidyanath Dham) पहुंचेंगे, जो 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक है. ये मेला करीब एक महीने तक चलेगा. 

श्रद्धालुओं की संख्या में होगी वृद्धि 
राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और बीजेपी के स्थानीय सांसद डॉ निशिकान्त दुबे ने श्रावणी मेले का उद्घाटन किया. इस दौरान झारखंड सीमा पर अवस्थित दुम्मा कांवड़िया पथ श्रावणी मेले का विधि-विधान पूर्वक शुभारंभ करने के लिए 11 वैदिक पुरोहितों की तरफ से बाबा बैद्यनाथ की पूजा की गई. आयोजकों को उम्मीद है कि देवघर के हवाई मार्ग से भी जुड़ने से इस साल श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को ही 401 करोड़ की लागत से तैयार देवघर हवाई अड्डे को राष्ट्र को समर्पित किया था.

कांवड़ियों के अभिनंदन को तैयार है बाबाधाम
राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि देवघर अपने भव्य स्वरूप के साथ बाबाधाम आने वाले सभी कांवड़ियों के अभिनंदन के लिए तैयार है. साथ ही विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को और भी कैसे बेहतर बनाया जाय, इस पर राज्य सरकार कार्य कर रही है. कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के गोड्डा से सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि राजकीय श्रावणी मेला में बाबाधाम आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिले ये हम सभी की कामना है.

ये भी पढ़ें: 

Jharkhand: विवाद के बाद जामताड़ा के स्कूलों की तरफ से रविवार की छुट्टी को लेकर कही गई बड़ी बात, जानें बड़ा अपडेट

Presidential Election 2022: कांग्रेस नेता बोले 'भारत की बुरी फिलोसोफी का प्रतिनिधित्व करती हैं द्रौपदी मुर्मू', BJP ने किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
Jharkhand News: 20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद
20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget