एक्सप्लोरर

Jharkhand Monsoon Session 2023: मानसून सत्र के चौथे दिन भी विधानसभा में जोरदार हंगामा, आपस में भिड़े बीजेपी-कांग्रेस विधायक

Jharkhand: सदन के अंदर विधायकों के मारपीट की घटना होने पर खुद विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्रनाथ महतो बीच-बचाव करते दिखे, जिसके बाद स्पीकर ने विधानसभा की कार्यवाही को 20 मिनट के लिए स्थगित कर दिया.

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा में मानसून सत्र का चौथा दिन भी काफी हंगामा भरा रहा. दरअसल, जब से मानसून सत्र का आगाज हुआ है तब से ही सत्ता पक्ष और विपक्ष अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर आमने सामने है. जहां बीजेपी अपने हाथों में तख्ती लेकर प्रवेश द्वार पर हंगामा करती दिखाई दे रही है. वहीं सत्ता पक्ष बीजेपी की मांग पर उन्हें गलत ठहरा रही है. बात करें बुधवार की तो दो विधायक कल आपस में ही भिड़ गए. दरअसल, सदन में बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो और झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू आपस भिड़ गए और दोनों एक दूसरे को ललकारने लगे.

बता दें कि, इस कहासुनी में  मारपीट तक की नौबत आ गई थी. इसके बाद अन्य विधायकों ने बीच बचाव कर स्थिति को नार्मल किया. वहीं ग्रामीण विकास सह पंचायती राज्य मंत्री ने इसकी घोर निंदा की. उन्होंने कहा कि, सदन के अंदर माननीय जनप्रतिनिधियों का ऐसा व्यवहार कही से भी शोभनीय नही है. हम इसकी पूरी तरह से निंदा करते हैं. सदन के अंदर ऐसी घटना होने पर खुद विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्रनाथ महतो बीच-बचाव करते दिखे. जिसके बाद स्पीकर ने विधानसभा की कार्यवाही को 20 मिनट के लिए स्थगित कर दिया.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, सदन की कार्यवाही के दौरान विधायक ढुल्लू महतो ने झमुमो विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि, विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के क्षेत्र में लोग कोयले में दबकर मारे जा रहे हैं, जिनमें आदिवासियों की संख्या ज्यादा है. वहीं इस पर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि, ढुल्लू महतो उनके क्षेत्र की चिंता न करते हुए अपने क्षेत्र की जनता पर ध्यान दें. उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति की बाच विधायक प्रतिनिधि कर रहे हैं उनकी मौत मुंबई में हुई है, जिसका शव वापस लाने की व्यवस्था सरकार कर रही है. इसके बाद दोनों विधायको में झड़प इतनी बढ़ गई कि बीच-बचाव करना पड़ा. इस बीच बीजेपी के कई विधायक ढुल्लू महतो को शांत करते दिखे. वहीं दूसरी इरफान अंसारी, उमाशंकर अकेला समेत कई विधायकों ने सुदिव्य कुमार सोनू को शांत करवाया.

Jharkhand Monsoon Session: झारखंड मानसून सत्र के दूसरे दिन विधानसभा में जोरदार हंगामा, नियोजन नीति पर गरमाई सियासत

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget