एक्सप्लोरर

Sita Soren Resigns: हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने JMM से दिया इस्तीफा, क्या है वजह?

Sita Soren News: झामुमो विधायक सीता सोरेन ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. हेमंत सोरेन के सीएम पद से इस्तीफे और चपंई सोरेन के नेतृत्व में नई सरकार बनने के बाद से ही सीता सोरेन नाराज बताई जा रही थीं.

Jharkhand JMM MLA Sita Soren: झारखंड में मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा को बड़ा झटका लगा है. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी और पार्टी की विधायक सीता सोरेन ने झामुमो से इस्तीफा दे दिया है. हेमंत सोरेन के सीएम पद से इस्तीफे और झारखंड में चपंई सोरेन के नेतृत्व में गठन हुई नई सरकार के बाद से ही सीता सोरेन नाराज बताई जा रही थीं. सीता सोरेन जामा क्षेत्र से विधायक हैं.

चंपई सोरेन ने बीते 2 फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. इस दौरान यह चर्चा थी कि सीता सोरेन को मंत्री बनाया जा सकता है. यही नहीं चर्चा यह भी थी कि सीता सोरेन को महिला आयोग या फिर किसी अन्य आयोग का अध्यक्ष बनाकर मंत्री का दर्जा दिया जा सकता है. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. फिलहाल सीता सोरेन का अगला कदम क्या होगा, इसके बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया है. इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बात कही जा रही है कि वे जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकती हैं.

2009 के चुनाव में पहली बार बनी थीं विधायक

सीता सोरेन की एक पहचान ये भी है कि वह झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन की बहू हैं. इसके अलावा दिवंगत दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं. साल 2009 में, वह झारखंड के जामा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुनी गईं. चुनाव में जीत के बाद उन्हें झारखंड मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया था.

साल 2014 में भी सीता सोरेन ने जामा क्षेत्र से झारखंड विधानसभा का चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी. इसके बाद फिर से साल 2019 में उन्होंने जामा सीट से तीसरी बार विधायक का चुनाव जीता. सीता सोरेन पर 2012 के राज्यसभा चुनाव में मतदान के लिए पैसे लेने का आरोप भी लगा और वह सात महीने तक जेल में रहीं.

ये भी पढ़ें- Jharkhand: 13 दिन पहले गृह सचिव बने थे अरवा राजकमल, चुनाव आयोग ने हटाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget