एक्सप्लोरर

Jharkhand: हेमंत सोरेन की सरकार ने एक महीने के लिए किराए पर लिया चार्टर प्लेन, जानें- वजह

Jharkhand News: झारखंड की सोरेन सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए एक महीने के लिए किराए पर एक प्राइवेट चार्टर प्लेन लिया है.

Jharkhand Private Charter Plane: झारखंड में चल रहे सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने एक बड़ा फैसला लिया है. सीएम हेमंत सोरेन ने वीवीआईपी को सरकारी यात्रा के लिए बाहर ले जाने के लिए एक प्राइवेट चार्टर प्लेन (Charter Plane) किराए पर लिया है. सीएम सोरेन ने 31 अगस्त से एक महीने तक के लिए यह प्राइवेट चार्टर प्लेन किराए पर लिया है. 8+2 सीटर चार्टड प्लेन को एक महीने के लिए राज्य सरकार के द्वारा किराए पर लिए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली है. इस प्राइवेट चार्टर प्लेन का खर्चा 2 करोड़ 6 लाख 50 हजार रुपये का है.

ये फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब सोरेन की सरकार पर संकट से घिरी हुई है. मुख्यमंत्री को डर है कि उनके विधायक टूट सकते हैं. इसी के चलते महागठबंधन के विधायकों को रायपुर भेज दिया गया. मंगलवार को महागठबंधन के 31 विधायक रायपुर पहुंचे थे. रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट में उनके ठहरने की व्यवस्था की गई. कुछ विधायक बुधवार को वापस रांची लौटे और आज 1 सितंबर 2022 को हुई कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए.

वहीं गुरुवार को झारखंड सरकार की कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं. इसमें राज्य में पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने का फैसला लिया गया है. सोरेन सरकार का यह फैसला झारखंड मुक्ति मोर्चा के चुनावी घोषणा पत्र का हिस्सा था. इस कैबिनेट बैठक में कुल 24 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई है. इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक में फैसला किया गया कि 5 सितंबर के दिन झारखंड विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाया जाएगा. 

इसके साथ ही झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक के मुख्य निर्णयों की बात करें तो इसमें रिम्स में फोर्थ ग्रेड कर्मचारियों की नियुक्ति आउटसोर्सिंग के माध्यम से करने की स्वीकृचि मिली है. इसके अलावा चांडिल और तेनघाटु लघु जलविद्युत परियोजना को अब पीपीपी मोड पर चालू करने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली है. जिसमें जेरेडा द्वारा पीपीपी मोड पर इसका संचालन किया जाएगा.  लातेहार से हेरहंज भाया नवादा पथ के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई. वहीं ग्राम रक्षा दल के दलपतियों को पंचायत सचिव पद पर नियुक्ति की स्वीकृति मिली है.

Jharkhand Crisis: झारखंड में लागू होगी पुरानी पेंशन स्कीम, संकट के बीच 5 सितंबर को विधानसभा का विशेष सत्र

Dumka Death Case: केद्रीय मंत्री बोले 'अपने में ही व्यस्त है झारखंड सरकार, करनी चाहिए थी त्वरित कार्रवाई'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
'ऐसी सजा दिलवाएंगे...', JPSC में धांधली को लेकर भड़के निशिकांत दुबे
'ऐसी सजा दिलवाएंगे...', JPSC में धांधली को लेकर भड़के निशिकांत दुबे
Ranchi Student Protest Highlights: रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन
रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget