एक्सप्लोरर

Jharkhand: ईचागढ़ से पूर्व BJP विधायक साधु चरण महतो का निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख  

Jharkhand News: पूर्व विधायक और भाजपा नेता साधु चरण महतो का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. साधु चरण महतो के निधन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने दुख जताया है.

Sadhu Charan Mahto Death: ईचागढ़ (Ichagarh) विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक साधु चरण महतो (Sadhu Charan Mahto) का मंगलवार को कोलकाता में इलाज के दौरान निधन हो गया. साधु चरण महतो 48 वर्ष के थे और पिछले काफी समय से गले में कैंसर और किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे. निधन की खबर मिलते ही आदित्यपुर, जमशेदपुर, गम्हरिया और ईचागढ़ समेत पूरे क्षेत्र में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं समेत स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है.  

सीएम ने जताया दुख 
पूर्व विधायक साधु चरण महतो के निधन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने दुख जताया है. सीएम ने ट्वीट कर कहा कि, ' ईचागढ़ विधानसभा से पूर्व विधायक, बड़े भाई साधु चरण महतो जी के निधन की अत्यंत दुःखद खबर मिली. वह एक कर्मठ और जुझारू नेता थे. परमात्मा उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को दुःख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे.' 

पिछले कई महीनों से चल रहा था इलाज 
भाजपा नेता साधु चरण महतो का पिछले कई महीनों से कोलकाता के रविंद्र नाथ टैगोर अस्पताल में इलाज चल रहा था. साधु चरण महतो ने 2014 में ईचागढ़ सीट से विधानसभा का चुनाव जीता था. उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के रूप में झामुमो प्रत्याशी सविता महतो को 42,250 मतों के अंतर से पराजित किया था. 2019 के चुनाव में भी वो ईचागढ़ से भाजपा के उम्मीदवार थे, लेकिन झामुमो की उम्मीदवार सविता महतो ने उन्हें मात दे दी थी. 

ये भी पढ़ें:

Road Accident: झारखंड के धनबाद में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की गई जान 

Jharkhand: पुलिस की कार्रवाई से बौखलाए नक्सलियों का 3 दिवसीय बंद आज से शुरू, पुलिस अलर्ट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget