एक्सप्लोरर

झारखंड विधानसभा चुनाव में JDU को कितनी सीटें देना चाहती है BJP, जानें अंदर की बात

Jharkhand Elections 2024: झारखंड में एनडीए में सीट साझेदारी की माथा-पच्ची शुरू हो गई है. आजसू के बाद अब जेडीयू ने भी बीजेपी के सामने ऐसी मांग रख दी है उसके लिए यह चुनौती बन गई है.

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की तैयारी जोरों पर है. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी झारखंड में अपने दो घटक दलों आजसू और जेडीयू के साथ सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर काम कर रही है. एनडीए की घटक दल जेडीयू पांच सीटों पर दावा कर रही है लेकिन फिलहाल बीजेपी एक ही सीट देना चाह रही है. 

झारखंड की राजनीति का बड़ा चेहरा सरयू राय अब जेडीयू में है जिनके पहले से ही चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही है. वहीं, पिछले दिनों जब जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा झारखंड में पार्टी की बैठक में पहुंचे थे तो उन्होंने कहा था कि हमारी पार्टी का झारखंड में बड़ा आधार रहा है और कहा था कि झारखंड की जनता जेडीयू को नई उम्मीद की तरह देख रही है. यानी जेडीयू की झारखंड को लेकर बडी़ महात्वाकांक्षा है. ऐसे में बीजेपी उसे केवल एक सीट के लिए कैसे मनाएगी, यह भी देखना दिलचस्प होगा. 

आजसू की मांग ने पेश कर दी है चुनौती
राज्य की 81 सीटों में बीजेपी खुद 70 से ज्यादा सीटों पर लड़ना चाहती है और चाहती है कि सहयोगी दल 11 सीटों पर चुनाव लड़ें. उधर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के साथ आजसू प्रमुख सुदेश महतो की एक घंटे बैठक चली. यह झारखंड में एनडीए को स्वरूप देने की कवायद के तहत बैठक हुई. मिली जानकारी के अनुसार आजसू सूबे  की 13 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है लेकिन बीजेपी, आजसू को 9 से 10 सीट देने का मन बना रही है और इसी के इर्द-गिर्द अमित शाह और सुदेश महतो के बीच बैठक में चर्चा भी हुई.  

बीजेपी कब जारी करेगी लिस्ट?
बैठक में गृहमंत्री ने उन सभी सीटों पर क्रमवार ढंग से बात किया जो आजसू खुद के लिए मांग रही है. डुमरी, पाकुड़, सिल्ली, रामगढ़, लोहरदगा, मांडू, सिमरिया, गोमिया, जुगलसलाई सीट आजसू को देने पर  सहमति बनती दिख रही है. माना जा रहा है कि आजसू प्रमुख और गृहमंत्री अमित शाह के बीच एक बैठक अगले सप्ताह फिर से हो सकती है जिसमें सीट शेयरिंग को लॉक कर दिया जाएगा. 

अब अगली बैठक 27 या 28 सितंबर को हो सकती है. सूत्रों के मुताबिक दशहरा तक बीजेपी उम्मीदवारों की सूची पर बैठक कर सकती है और दशहरा बाद पहली सूची जारी कर सकती है.

ये भी पढ़ें- झारखंड-बंगाल सीमा सील पर नेता प्रतिपक्ष का झारखंड सरकार पर निशाना, मंत्री इरफान अंसारी ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget