एक्सप्लोरर

झारखंड-बंगाल सीमा सील पर नेता प्रतिपक्ष का झारखंड सरकार पर निशाना, मंत्री इरफान अंसारी ने दिया ये जवाब

Jharkhand News: झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा सील होने के कारण दोनों राज्यों की सरकारें आमने-सामने हैं। भाजपा सीएम सोरेन को घेर रही है, जबकि झारखंड सरकार मामला सुलझाने की बात कर रही है.

Jharkhand Bengal Border Sealing: झारखंड-बंगाल की सीमा बंगाल सरकार द्वारा सील कर देने के बाद झारखंड सरकार और विपक्ष आमने-सामने नजर आ रहे हैं. जहां एक और बीजेपी बंगाल सरकार के द्वारा बॉर्डर सील कर देने के मामले पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को घेर रही है. वहीं इस पर सीएम की चुप्पी झारखंडवासियों के मान सम्मान पर चोट है.

बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बावरी ने अपने बयान पर कहा, "झारखंड सरकार बंगाल सरकार को जवाब क्यों नहीं दे रही, क्या मुख्यमंत्री बंगाल सरकार से डरे हुए हैं. एक मुख्यमंत्री होने के नाते मुख्यमंत्री का जिम्मा है कि वह राज्य के जनता के मान सम्मान की रक्षा करें." उन्होंने यह भी कहा था कि अगर सरकार से मामला नहीं संभाल रहा तो विपक्ष सरकार के साथ है, हेमंत सोरेन ममता दीदी को आंख दिखाकर बात करें और यह बतादें की झारखंड भी कमजोर नहीं है.

'ममता दीदी और हेमंत सोरेन एक है'
जिसके बाद झारखंड सरकार में ग्रामीण विभाग के मंत्री इरफान अंसारी ने मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बावरी के बातों का जवाब दिया है. उन्होंने कहा ममता दीदी अपनी है उन्हें बंगाल और बंगालियों से बहुत प्रेम है. वहां के लोग जात-पात पर सवाल नहीं उठाते. उन्होंने साफ कहा की ममता दीदी और हेमंत सोरेन एक है. हम दीदी से बात कर मामला सुलझा लेंगे. 

'नेता प्रतिपक्ष इसमें न बोलें'
बॉर्डर सील होने के सवाल पर इरफान अंसारी ने कहा की हमने भी तो पानी छोड़ा है जिससे बंगाल में बाढ़ की स्थिति बन चुकी है. उन्होंने कहा कि अमर कुमार बावरी नेता प्रतिपक्ष तो जरूर बना दिए गए हैं मगर वह बोलते वही हैं जो उन्हें बीजेपी बोलने को कहती है. उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार का मामला है. दो राज्यों के बीच की बात है इस मामले पर नेता प्रतिपक्ष क्यों घुस रहे हैं.

ममता बनर्जी हमारी बड़ी बहन के समान है
वही राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के मंत्री बन्ना गुप्ता ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा की ममता दीदी हमारी बहन है. हमारी बड़ी बहन के समान है, चिंता की कोई बात नहीं, सारा मामला सुलझा लिया जाएगा. उन्होंने कहा की हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राजनीति का बहुत ज्ञान है. राजनीति की बारीकियां को हेमंत सोरेन पढ़ते हैं वह शिबू सोरेन के पुत्र हैं. उन्होंने कभी भी विषम परिस्थिति में घबराए नहीं है ना आगे कभी घबराएंगे.

ये भी पढ़ें: झारखंड में 2 दिनों तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी, इस वजह से हेमंत सोरेन सरकार ने लिया बड़ा फैसला

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे CJP चीफ अभिजीत दीपके? BJP नेता ने कर दिया यह दावा
UP में इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे CJP चीफ अभिजीत दीपके? BJP नेता ने कर दिया यह दावा
Jharkhand: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
झारखंड: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget