एक्सप्लोरर

Jharkhand: झारखंड में सर्टिफिकेट जांच के दौरान 344 फर्जी शिक्षकों का पर्दाफाश, शिक्षा सचिव ने दिए कार्रवाई के आदेश

Ranchi: सर्टिफिकेट जांच के दौरान 30 पारा शिक्षकों ने इस्तीफा दे दिया. इनके अलावा 59 पारा शिक्षा अनैतिक रूप से बहाल थे और 12 पर क्रिमिनल केस थे ऐसे सभी पारा शिक्षकों को हटाने का निर्देश दिया गया है.

Jharkhand News: झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से पारा शिक्षकों की सर्टिफिकेट की जांच अभी भी जारी है. राज्य में 61,141 पारा शिक्षकों में 56,837 के सर्टिफिकेट की जांच पूरी हो चुकी है, जबकि अभी भी 4834 शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच चल रही है. अब तक हुई जांच में कुल 344 पारा शिक्षक फर्जी पाए गए हैं. वहीं इनमें अब तक 57 पर ही कार्रवाई की जा सकी है. बता दें कि, इसका खुलासा शिक्षा विभाग की रिपोर्ट से हुआ है. शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को ऐसे शिक्षकों पर अविलंब कार्रवाई कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है. शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 243 पारा शिक्षक फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर नौकरी कर रहे हैं. इनका मैट्रिक, इंटरमीडिएट, स्नातक या फिर प्रशिक्षण (बीएड-डीएलएड) का सर्टिफिकेट फर्जी है. 

वहीं सर्टिफिकेट जांच के दौरान ही 30 पारा शिक्षकों ने इस्तीफा दे दिया. इनके अलावा 59 पारा शिक्षा अनैतिक रूप से बहाल थे और 12 पर क्रिमिनल केस थे ऐसे सभी पारा शिक्षकों को हटाने का निर्देश दिया गया है. हर जिलों से कार्रवाई की रिपोर्ट देखें तो अब तक 57 पारा शिक्षकों को ही बर्खास्त किया गया है. शिक्षा सचिव के. रवि कुमार ने कहा है कि, जिन पारा शिक्षकों के सर्टिफिकेट फर्जी पाए गए हैं, उन्हें अब तक नहीं हटाया जा सका है. इस पर तुरंत कार्रवाई करने की आवश्यकता है. अगर किसी जिले में गलती से आकलन परीक्षा में किसी गलत प्रमाणपत्र वाले पारा शिक्षक का नाम चला गया है तो उसकी सूचना झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद को देंगे. इसके बाद उस शिक्षक का नाम आकलन परीक्षा से हटाया जाएगा.

अभी तक नहीं शुरू हुई विभागीय कार्रवाई
शिक्षा सचिव के. रवि कुमार ने गिरिडीह जिले के दो प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी पर विभागीय कार्रवाई चलाने का निर्देश दिया था. बावजूद इसके अब तक उन पर विभागीय कार्रवाई शुरू नहीं की गई है. शिक्षा सचिव ने इस पर नाराजगी जतायी है और गिरिडीह के जिला शिक्षा पदाधिकारी की क्लास लगायी है. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि दोनो बीईईओ पर अविलंब कार्रवाई की जाए. दरअसल, झारखंड शिक्षा परियोजना ने सर्टिफिकेट जांच के दौरान पकड़ में आए फर्जी पारा शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई का निणर्य लिया गया था. इन शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर कराने के साथ मानदेय की वसूली भी की जाएगी.

ये भी पढ़ेंः Jharkhand News: बन्ना गुप्ता के वायरल वीडियो पर महिला का दावा- 'मेरी फोटो और वीडियो का...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
बेरोजगारी से परेशान युवक 8 घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा, SDRF ने रेस्क्यू कर नीचे उतारा
बेरोजगारी से परेशान युवक 8 घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा, SDRF ने रेस्क्यू कर नीचे उतारा
झारखंड में PM मोदी, अमित शाह और CM योगी को मिली धमकी, केस दर्ज
झारखंड में PM मोदी, अमित शाह और CM योगी को मिली धमकी, केस दर्ज

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Embed widget