एक्सप्लोरर

Dhanbad News: धनबाद के काली मंदिर में प्रेमी जोड़े के साथ मारपीट, अपत्तिजनक स्थिति में सेल्फी लेने का आरोप

Dhanbad: पीड़ित युवक के परिजनों ने बताया कि, दोनों ने कोई गलत काम नहीं किया है वे लोग घूमने गए थे और सेल्फी ले रहे थे. ऐसे में बेवजह उनके बेटे और उस युवती के साथ अभद्र व्यवहार किया गया.

Jharkhand News: झारखंड के धनबाद (Dhanbad) जिले में निरसा थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल कि पिटाई का मामला सामने आया है. बता दें कि, यह ममाला निरसा स्थित नयाडांगा काली मंदिर परिसर का है. यहां दो दिन पहले मंदिर संरक्षक और उनके समर्थकों ने एक प्रेमी युगल को पकड़ कर जमकर पीटा. इसके बाद  युवती के चेहरे से मास्क हटवा कर उसका वीडियो बनाया और वायरल कर दिया.

कपल एक ही कॉलेज में साथ पढ़ते हैं. इसी दौरान दोनों नयाडांगा काली मंदिर क्षेत्र में घूमने आए थे. इस दौरान अपत्तिजनक स्थिति में दोनों सेल्फी लेने लगे. यह वाकया मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसके बाद मंदिर के संरक्षक और उनके कुछ लोगों ने प्रेमी युगल को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की. वहीं वायरल वीडियो में मंदिर संरक्षक द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए युवती को मारते देखा जा सकता है. 

परिजनों ने कहा बेवजह हुई पिटाई

मंदिर परिसर में पकड़े गए प्रेमी जोड़े के साथ अभद्र व्यवहार करने और उसका वीडियो बनाकर वायरल करने के बाद से दोनों लापता है. बताया जा रहा है कि, युवक-युवती दोनों एक ही कॉलेज में इंटर साइंस के स्टूडेंट हैं. युवक निरसा के गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र का है, जबकि युवती पश्चिम बंगाल की रहने वाली है. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर युवती के आत्महत्या की चर्चा होने लगी, लेकिन कहीं से भी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी. वहीं पीड़ित युवक के परिजनों ने बताया कि, दोनों ने कोई गलत काम नहीं किया है वे लोग घूमने गए थे और सेल्फी ले रहे थे. ऐसे में बेवजह उनके बेटे और उस युवती के साथ अभद्र व्यवहार किया गया. 

परिजनों ने नहीं की शिकायत

पीड़ित युवक के परिजनों की मानें तो युवती के आत्महत्या की खबर गलत है. वहीं इस मामले पर निरसा थाना प्रभारी ने बताया कि, इस मामले की जानकारी नहीं है, क्या मामला है इसकी जानकारी जुटा रहा हूं? उन्होंने कहा की किसी तरफ से कोई शिकायत नहीं की गई है. प्रेमी जोड़े को पकड़ना उसे समझाना और डांटना यहां तक जायज है, लेकिन अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करना, पिटाई करना और फिर उनका वीडियो बनाकर वायरल करना कहीं से जायज नहीं ठहराया जा सकता है. मंदिर संरक्षक होने के नाते किसी भी व्यक्ति की जिम्मेवारी होती है समाज को बेहतर शिक्षा देना, लोगों को अच्छे-बुरे का भेद बताना ना कि किसी लड़की का वीडियो वायरल करना.

यह भी पढ़ें:  Jharkhand Politics: बाबूलाल मरांडी का CM हेमंत सोरेन पर बड़ा हमला, बोले- 'रामभक्तों पर कहर बरपाने वाली राजनीति घातक...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget