एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: ED का दूसरा समन मिलने पर सामने आया झारखंड सीएम हेमंत सोरेन का पहला बयान, जानें क्या कहा?

Ranchi: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, सीबीआई और ईडी हमारे मुख्यमंत्री को परेशान करने का हर प्रयास कर रही है पर कुछ कर नहीं पा रही है.

Jharkhand News: झारखंड जमीन घोटाला मामले में ईडी द्वारा समन भेजे जाने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने कहा कि हमने राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन किया है. नाम इंडिया (INDIA) रखा है. इससे केन्द्र सरकार के हाथ-पांव फूल रहे हैं. इसके कारण गठबंधन के कद्दावर नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है. हमें एकजुट रहना है. मुख्यमंत्री ने ये बातें जमशेदपुर के कदमा में झामुमो के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष स्व निर्मल महतो की 36वीं पुण्यतिथि पर आयोजित सभा में कहीं. उन्होंने कहा कि, अगर हम लड़ते रहे तो कोई तीसरा फायदा उठा ले जाएगा. कुछ तिथियां इतिहास में पत्थर की लकीर की तरह होती हैं, आज वही दिन है. निर्मल महतो के रूप में हमने एक ऐसे व्यक्ति को खोया है, जिनकी जगह कोई नहीं ले सकता है. हमने उनके आदर्शों को अमर रखा है और जब तक झारखंड एवं झामुमो रहेगा, निर्मल महतो अमर रहेंगे.

वहीं स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, सीबीआई और ईडी हमारे मुख्यमंत्री को परेशान करने का हर प्रयास कर रही है पर कुछ कर नहीं पा रही है. उन्होंने आगे कहा कि, हम एक ऐसे सीएम के साथ काम करते हैं, जो न थकता है न हारता है. हमारे यशस्वी सीएम की गली- गली में चर्चा है. उन्होंने विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए सरकार की उपलब्धियों का बखान किया. गौरतलब है कि हेमंत सोरेन को यह समन ईडी से जुड़े जमीन घोटाले के ईसीआईआर संख्या 25/23 में किया गया है. जानकारी के मुताबिक, ईडी ने रांची में जमीन घोटाले से जुड़े मामले में 9 फरवरी और 15 फरवरी को बड़गाई अंचल का सर्वे किया था. इसके अलावा कोलकाता के रजिस्ट्रार आफ एश्योरेंस कार्यालय का भी सर्वे किया गया था. 

किस मामले में हुई कार्रवाई?
इसके बाद ईडी ने 13 अप्रैल व 24 अप्रैल को जमीन घोटाले में छापेमारी की थी. जमीन घोटाले में सीएमओ में कार्यरत उदय शंकर के यहां छापेमारी के दौरान कई सारे दस्तावेज ईडी को मिले थे. उस छापे के बाद ईडी ने जमीन मालिकों और सरकारी पदाधिकारियों का बयान अलग-अलग तारीखों में दर्ज किया था. ईडी ने जांच में आए तथ्यों के आधार पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन किया है. रांची में ईडी ने जांच में ऐसी कई आदिवासी प्रकृति की जमीनों को चिन्हित किया है, जिस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व उनके परिवार का कब्जा रहा है. ईडी ने इस मामले में ईसीआईआर 25/23 दर्ज किया है. जानकारी के मुताबिक, ईडी ने ऐसी कई जमीनों की जानकारी जुटायी है, जिसका विवरण चुनावी हलफनामे में नहीं है.

ये भी पढ़ें:- No Confidence Motion: अविश्वास प्रस्ताव पर निशिकांत दुबे ने पूछा- राहुल गांधी क्यों नहीं बोले? लगता है आज तैयार होकर नहीं आए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget