एक्सप्लोरर

ED के सामने आज पेश होंगे झारखंड के CM हेमंत सोरेन, कहा- बीजेपी की तिकड़म नाकाम कर दूंगा

Jharkhand News: अवैध खनन मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया है. वो राजधानी रांची में ईडी के सामने सुबह 11 से 12 बजे की बीच पेश हो सकते हैं.

Ranchi News: झारखंड (Jharkhand) की राजनीति के लिए गुरुवार बड़ा दिन साबित हो सकता है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) को आज अवैध खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) के समक्ष पेश होना है. ईडी के सामने पेश होने से पहले वो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर सकते हैं. इससे पहले बुधवार को उन्होंने अपने विधायकों को किसी भी बड़े फैसले के लिए तैयार रहने को कहा है. प्रदेश में तेजी से बदलते राजनीतिक हालात के बीच सत्ताधारी गठबंधन यूपीए ने किसी भी तरह के फैसले लेने के लिए हेमंत सोरेन को अधिकृत किया है.

किस मामले में ED के सामने पेश होंगे हेमंत सोरेन

अवैध खनन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया है. वो ईडी के सामने सुबह 11 से 12 बजे की बीच पेश हो सकते है. सोरेन से पूछताछ के लिए दिल्ली के ईडी मुख्यालय से संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारी यहां पहुंच गए हैं. ईडी ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर उसके दफ्तर के बाहर उचित सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध किया है. इससे पहले मंगलवार को सोरेन ने ईडी के समक्ष पेश होने के लिए 16 नवंबर की तारीख मांगी थी. इसे जांच एजेंसी ने खारिज कर उन्हें तय समय पर 17 नवंबर को ही ईडी के समक्ष पेश होने को कहा था. ईडी ने इस मामले में सोरेन के राजनीतिक सहयोगी पंकज मिश्रा और दो अन्य स्थानीय कथित बाहुबली बच्चू यादव और प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार किया है. ईडी ने कहा है कि उसने राज्य में अब तक 1,000 करोड़ रुपये के अवैध खनन से संबंधित अपराध का पता लगाया है.

झारखंड पर कौन करेगा राज

इससे पहले बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में झामुमो विधायकों की बैठक हुई़. इसमें सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को फैसला लेने के लिए अधिकृत किया गया. इसके बाद यूपीए विधायकों की साझा बैठक हुई़. सभी विधायकों को रांची में ही रहने को कहा गया है. इस बैठक में सोरेन ने बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि किसी भी तिकड़म से वे मुझे सत्ता से हटाना चाहते हैं. मैं उनकी साजिश को नाकाम कर दूंगा.

सोरेन ने कहा कि आपको तय करना है कि इस राज्य में षडयंत्रकारियों का राज चलेगा या आदिवासियों का. हमें सत्ता से बेदखल करने के लिए ये लोग लगे हुए हैं, इन्हें पता है कि अगर मैं पांच वर्ष तक यहां टिक गया तो आदिवासियों को मजबूत कर दूंगा. उन्होंने कहा कि जो लोग बाहर से आकर यहां राजनीति करते हैं उन्हें मैं बाहर कर दूंगा.

मूलवासियों-आदिवासियों का शासन

सोरेन ने कहा, ‘‘राज्य का समग्र विकास तभी संभव है जब ग्रामीण और आदिवासी कल्याण को प्राथमिकता दी जाए.'' उन्होंने यह भी कहा कि अब समय आ गया है, जब मूलवासी और आदिवासी को एक छत के नीचे एकजुट होना होगा. उन्होंने कहा, ''अब आपको तय करना है कि आप किसे चुनना चाहते हैं, राज्य में षड्यंत्रकारियों का शासन या मूलवासियों-आदिवासियों का शासन. झारखंड में मूलवासी शब्द का इस्तेमाल राज्य के मूल गैर-आदिवासी निवासियों के संदर्भ में होता है.

रांची में मुख्यमंत्री आवास पर हुई संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के विधायकों की बैठक हुई. सभी विधायकों को रांची में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं. राज्य में सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बड़ी रैली करने और विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है.

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र में बोले राहुल गांधी- सावरकर की तरह अंग्रेजों के सामने झुके नहीं बिरसा मुंडा, वो शहीद हो गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
संभल सरकारी जमीन घोटाले मामले में पुलिस का एक्शन, तत्कालीन SDM-तहसीलदार समेत 19 के खिलाफ FIR
संभल सरकारी जमीन घोटाले मामले में पुलिस का एक्शन, तत्कालीन SDM-तहसीलदार समेत 19 के खिलाफ FIR
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget