एक्सप्लोरर

Jharkhand: कोरोना संक्रमित हुए BJP नेता बाबूलाल मरांडी, बोले- जो संपर्क में आए हों वो जांच करा लें 

Jharkhand Coronavirus: झारखंड में बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) कोरोना संक्रमित हो गए हैं. उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है. 

Jharkhand Babulal Marandi Found Corona Positive: झारखंड (Jharkhand) में बीजेपी विधायक दल के नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) कोरोना संक्रमित (Corona Infected) हो गए हैं. उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि सामान्य लक्षणों के आधार पर जांच करवाया तो मेरी जांच की रिर्पोट पॉजिटिव आई है. डॉक्टर ने उन्हें आराम करने को कहा है और फिलहाल वो होम आइसोलेशन (Home Isolation) में है. इस बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने ट्वीट कर बाबूलाल मरांडी के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है.

पॉजिटिव आई कोरोना रिपोर्ट 
बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर बताया कि, ''सामान्य लक्षण के चलते आज जांच करवाने पर मेरा #कोरोना जांच रिपोर्ट पॉज़िटिव आ गया है. पिछले दिनों जो भी मेरे सम्पर्क में आये हैं वे लक्षण के आधार पर अपनी जांच अवश्य करा लें.'' 

सीएम सोरेन ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना 
बाबूलाल मरांडी के कोरोना संक्रमित होने पर सीएम हेमंत सोरेन ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि, '' वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री बाबूलाल मरांडी जी के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मिली. आप शीघ्र स्वस्थ हों, यही कामना करता हूं.''

बढ़ी कोरोना की रफ्तार 
बता दें कि, झारखंड (Jharkhand) में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है. स्वास्थ्य विभाग राज्य में कोविड से रिकवर होने वालों की तुलना में पॉजिटिव मरीजों की संख्या ज्यादा होने से चिंतित है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर टेस्टिंग की रफ्तार भी बढ़ा दी गई है. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने कोविड संक्रमण को रोकने के उपायों को लेकर सभी जिलों के डीसी और सिविल सर्जन को नए सिरे से एसओपी जारी की है. मरीजों की ट्रेसिंग, टेस्टिंग के अलावा आइसोलेशन, मॉनिटरिंग और टीकाकरण के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है. जिलों में लिए जाने वाले सैंपल को जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए रिम्स भेजने का निर्देश दिया गया है. राज्य में अब तक ये पता नहीं लगाया जा सका है कि कोविड संक्रमण की हाल में बढ़ी रफ्तार के पीछे कोरोना का कौन सा वेरिएंट जिम्मेदार है.

ये भी पढ़ें: 

Jharkhand: अगस्त में ये 3 तारीखें झारखंड के CM हेमंत सोरेन लिए काफी अहम, सियासत में हो सकती है हलचल

Illegal Mining: झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई, जब्त किया पानी का जहाज, CM सोरेन के करीबी से जुड़े तार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन? देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन! देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget