एक्सप्लोरर

Jharkhand के गुमला में भालुओं के झुंड ने ग्रामीण पर किया हमला, किसानों ने बचाई जान   

Gumla News: झारखंड (Jharkhand) के गुमला में एक बार फिर जंगली भालुओं की दहशत देखने को मिल रही है. पालकोट प्रखंड में भालुओं के झुंड ने हमला कर एक शख्स को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है. 

Jharkhand Gumla Bear Attack: झारखंड (Jharkhand) में हाथियों (Elephants) का ही नहीं भालुओं (Bears) का भी खतरा है. गुमला (Gumla) जिले के भरनो प्रखंड के बाद अब पालकोट प्रखंड में भी भालुओं ने दस्तक दी है. मंगलवार को पालकोट उत्तरी पंचायत के भैरो टोली गांव के रहने वाले राजेश मुंडा (50) पर 3 जंगली भालुओं ने हमला कर दिया. भालुओं के हमले में गंभीर रूप से घायल राजेश मुंडा (Rajesh Munda) को लोगों इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भालुओं ने राजेश पर हमला उस वक्त किया जब वो शौच के लिए गया था. 

डरे हुए हैं लोग 
भालुओं के हमले के दौरान राजेश ने जोर जोर से चीखना शुरू कर दिया. इस दौरान आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने राजेश के चीखने की आवाज सुनी और लाठी-डंडे लेकर भालुओं को भगाया. भालुओं के इस हमले के बाद से आसपास के लोग डरे हुए हैं. अब तक भरनो प्रखंड में ही भालुओं का आतंक था लेकिन अब पलकोट में भालुओं की दस्तक लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है. 

पहले भी लोगों पर हमला कर चुके हैं भालू 
राज्य में भालुओं के हमले का ये कोई पहला मामला नहीं है. कुछ महीने पहले गुमला के भरनो प्रखंड में जंगली भालू ने हमला कर 2 किसानों को मौत के घाट उतार दिया था. भालू के इस हमले में एक किसान गंभीर रूप से जख्मी भी हुआ था. 

हाथियों का आतंक 
भालू ही नहीं झारखंड में हाथियों ने भी आतंक मचा रखा है. गढ़वा (Garhwa) जिले के चिनियां थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड ने सोमवार की रात जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान हाथियों ने गांव में आधा दर्जन से अधिक किसानों की फसलों को रौंद डाला. हाथियों के लगातार बढ़ रहे खतरे के वजह से ग्रामीण खासे डरे हुए हैं और वन विभाग (Forest Department) के रवैये पर नाराजगी जताई है. 

ये भी पढ़ें: 

Jharkhand Weather: झारखंड में झमाझम बारिश का दौर जारी, फीका पड़ सकता है विजयादशमी का उत्सव, रहें सतर्क  

Jharkhand के गढ़वा में हाथियों ने किसानों की फसलों को किया बर्बाद, रात भर मचाया उत्पात 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget