एक्सप्लोरर

झारखंड चुनाव के लिए अब तक 150 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, दीपक बिरुआ सहित इन दिग्गजों ने कहां से भरा पर्चा?

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने बताया कि पहले चरण के लिए बुधवार को कुल 93 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है.

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बुधवार (23 अक्टूबर) को मंत्री दीपक बिरुआ, बीजेपी के सत्येंद्र नाथ तिवारी और जनता दल (यूनाईटेड) के गोपाल कृष्ण पातर समेत 93 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में दाखिल नामांकन पत्रों की कुल संख्या 150 तक पहुंच गई है. पहले चरण में 13 नवंबर को कुल 43 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा.

अधिकारी ने बताया कि 20 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव के लिए बुधवार को पांच उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया. दूसरे चरण में 38 विधानसभा सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हो गई. झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने कहा, "पहले चरण के लिए बुधवार को कुल 93 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि दूसरे चरण के लिए पांच उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया." 

किसने कहां से किया नामांकन?
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक और राज्य के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने चाईबासा विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. वहीं पार्टी विधायक रामदास सोरेन ने घाटशिला से नामांकन पत्र दाखिल किया. दीपक बिरुआ ने दावा किया कि झामुमो नीत सरकार ने राज्य के लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं और उन्हें बड़े अंतर से सीट जीतने का भरोसा है.  

बीजेपी नेता सत्येंद्र नाथ तिवारी ने केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे की मौजूदगी में झारखंड की गढ़वा विधानसभा सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. तिवारी का मुकाबला झामुमो के उम्मीदवार और राज्य के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर से होगा. साल 2019 के विधानसभा चुनाव में ठाकुर ने तिवारी को 23,522 मतों से हराया था. तिवारी ने नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मीडिया से कहा, "मैं इस सीट पर बड़े अंतर से जीतूंगा, क्योंकि इस बार मेरे लिए इस सीट पर कोई चुनौती नहीं है." 

उन्होंने दावा किया कि झारखंड के पेयजल और स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए कुछ नहीं किया. तिवारी ने कहा कि ठाकुर के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई आरोप हैं. ऐसे में बीजेपी झारखंड में हरियाणा जैसी जीत दर्ज करेगी और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी. हाल में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) से बीजेपी में शामिल हुए कमलेश सिंह ने पलामू जिले की हुसैनाबाद विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.

कमलेश सिंह ने कहा कि मुझे बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने का मौका दिए जाने पर गर्व है. मैं इस बार 25,000 से भी ज्यादा मतों के अंतर से सीट पर जीत हासिल करूंगा. सिंह ने 2019 के विधानसभा चुनाव में एनसीपी के टिकट पर इस सीट से राजद के संजय कुमार सिंह यादव को 9,849 मतों से हराया था. गोपाल कृष्ण पातर उर्फ ​​राजा पीटर ने जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार के रूप में तमाड़ विधानसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल किया.

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना 23 नवंबर को होगी. पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 25 अक्टूबर को और दूसरे चरण के लिए 29 अक्टूबर को समाप्त होगी.

ये भी पढें: JMM की सांसद महुआ माजी लड़ेंगी विधानसभा चुनाव, इस सीट से मिला टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget