एक्सप्लोरर

Dumri By-Election: डुमरी उपचुनाव में हुई असदुद्दीन ओवैसी की इंट्री, AIMIM उम्मीदवार के लिए आज करेंगे प्रचार

Dumri By-Election: डुमरी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में AIMIM के उम्मीदवार के लिए असदुद्दीन ओवैसी प्रचार करेंगे.उपचुनाव के लिए मतदान पांच सितंबर को होगा और वोटों की गिनती आठ सितंबर को होगी.

JharKhand News: एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) मंगलवार को झारखंड पहुंचेंगे और यहां वह डुमरी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगे. एआईएमआईएम ने डुमरी उपचुनाव के लिए मोहम्मद अब्दुल मोबिन रिजवी को मैदान में उतारा है. हालांकि, मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी समर्थित ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के बीच माना जा रहा है.

एआईएमआईएम के राज्य इकाई के अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर ने बताया कि, ओवैसी मंगलवार रात करीब आठ बजे रांची पहुंचें. इसके बाद बुधवार को वह एआईएमआईएम के उम्मीदवार के समर्थन में डुमरी के केवी हाई स्कूल ग्राउंड में रैली को संबोधित करेंगे. उपचुनाव के लिए मतदान पांच सितंबर को होगा और वोटों की गिनती आठ सितंबर को होगी. बता दें कि, अप्रैल में पूर्व शिक्षा मंत्री व झामुमो के विधायक जगरनाथ महतो के निधन के कारण उपचुनाव की जरूरत पड़ी है.

झामुमो को इस वजह है जीत की उम्मीद
झामुमो ने महतो की पत्नी बेबी देवी को INDIA गठबंधन की ओर से उम्मीदवार बनाया है, जबकि आजसू पार्टी ने यशोदा को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का उम्मीदवार बनाया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता झामुमो की प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे हैं. उन्हें आशा है कि महतो के निधन के बाद पैदा हुई भावनात्मक लहर की वजह से उपचुनाव में झामुमो की जीत होगी.

सत्ता पक्ष की ओर से सीएम संभाल रहे मोर्चा

सत्ता पक्ष की ओर से मुख्यमंत्री, मंत्री व विधायक खुद मोर्चा संभाल रहे हैं. झामुमो और कांग्रेस के मंत्रियों का लगातार दौरा चल रहा है. पूरे विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड व पंचायत के आधार पर जोन में बांट कर मंत्रियों व विधायकों को जिम्मा दिया गया है. झामुमो उम्मीदवार दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी के पक्ष में मंत्री हफीजुल हसन, विधायक अनूप सिंह, सुदिव्य सोनू, डॉ सरफराज अहमद जैसे नेता लगातार डुमरी कैंप कर रहे हैं.

NDA प्रत्याशी के पक्ष में शिद्दत से जुटे बाबूलाल

एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी के पक्ष में टीम बाबूलाल मरांडी व सुदेश महतो डटी हुई है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी डुमरी में दो सभाएं कर चुके हैं, आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो डुमरी में कैंप कर रहे हैं. बीजेपी के आदित्य साहू डुमरी उपचुनाव के प्रभारी बनाये गये हैं. विधायक ढुलू महतो, विरंची नारायण, डॉ नीरा यादव, पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय, पूर्व अध्यक्ष रवींद्र राय सहित पार्टी के विधायक व नेता भी अपनी-अपनी ताकत झोंक रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Jharkhand News: नहाते समय गड्ढे में डूबा 8 साल का बच्चा, एंबुलेंस नहीं मिली तो ऐसे पहुंचाया गया अस्पताल, इलाज के दौरान मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget