एक्सप्लोरर

आ गई तारीख! इस दिन CM पद की शपथ ले सकते हैं हेमंत सोरेन

Hemant Soren News: हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के सीएम बनेंगे. 3 जुलाई को चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. इससे पहले महागठबंधन की बैठक में हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया.

हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के सीएम की कुर्सी पर बैठेंगे. बुधवार (3 जुलाई) को राजभवन जाकर चंपई सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. हेमंत सोरेन और महागठबंधन के नेता भी उनके साथ थे. चंपई सोरेन के सीएम पद से इस्तीफे के बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया. उन्होंने विधायकों की लिस्ट राज्यपाल को सौंपी. अब हेमंत सोरेन 7 जुलाई को झारखंड के सीएम पद की शपथ ले सकते हैं.

राज्यपाल ने चंपई सोरेन से क्या कहा?

राज्यपाल ने चंपई सोरेन से कहा कि जब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक आप अपने पद पर बने रहें. हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद 2 फरवरी को चंपई सोरेन ने सीएम पद की शपथ ली थी.

31 मार्च को गिरफ्तार, 28 जून को जमानत

31 मार्च को ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी से पहले ही हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे थे और अपना इस्तीफा दे दिया.जेएमएम के लिए राहत भरी खबर तब आई जब 28 जून को झारखंड हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन को जमानत दे दी.

हेमंत सोरेन की जमानत चुनावी राज्य झारखंड में इंडिया गठबंधन के लिए बड़ी राहत लेकर आई. राज्य में इसी साल नवंबर में चुनाव होने हैं. झारखंड में लोकसभा के नतीजे भी इंडिया गठबंधन के लिए संतोषजनक रहे. 14 लोकसभा सीटों में से एनडीए को नौ और इंडिया गठबंधन को पांच सीटों पर जीत हासिल हुई. हेमंत सोरेन की पार्टी को तीन सीटों पर जीत हासिल हुई. लोकसभा चुनावों में पार्टी का वोट शेयर 14.60 रहा. कांग्रेस को दो सीटें मिलीं लेकिन उसका वोट शेयर जेएमएम से ज्यादा 19.19 फीसदी रहा.

हेमंत सोरेन को जमानत मिलने के बाद 28 जून को ही जेल से रिहा भी हो गए. हेमंत सोरेन के जेल से निकलते ही जिस बात की सबसे ज्यादा चर्चा हुई वो ये कि क्या अब वो फिर से सीएम बनेंगे. इस सवाल से पर्दा उठ गया और जवाब सबके सामने है.

Champai Soren Resigns: चंपई सोरेन को क्यों छोड़नी पड़ी CM की कुर्सी? खुद किया बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'जो पहले डायन थी अब डार्लिंग बन गई', चीनी महंगी होने पर AIMIM का बयान
'जो पहले डायन थी अब डार्लिंग बन गई', चीनी महंगी होने पर AIMIM का बयान
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget