एक्सप्लोरर

Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन से आज ED करेगी पूछताछ, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ट्रैफिक रूट में भी बदलाव

Jharkhand CM Hemant Soren and ED: सात समन भेजने के बाद आज ED झारखंड के CM हेमंत सोरेन से पूछताछ करने के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंचेगी. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज यानी शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने अपने बयान दर्ज करवाएंगे. ED उनके सरकारी आवास पर पूछताछ के लिए पहुंचेगी. ED अधिकारियों की पूछताछ को लेकर मुख्यमंत्री आवास के पास गहमागहमी दिखाई दे रही है. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मुख्यमंत्री आवास के बाहर बैरिकेडिंग की गई है. जमीन घोटाले से जुड़े मामले में ED सीएम सोरेन से पूछताछ करेगी. 

‘ED की तरफ से भेजे जा चुके हैं 7 समन’
ED सीएम सोरेन को अब तक सात समन जारी कर चुकी है. सातवें समन के बाद सीएम सोरेन की तरफ से ED को पत्र लिखकर 20 जनवरी को सीएम हाउस में आकर उनका बयान दर्ज करने की बात कही थी. जिसपर आज 20 जनवरी को ED की टीम सीएम सोरेन के बयान दर्ज करने के लिए पहुंचेगी. आपको बता दें कि ED की तरफ से सातवें समन में कहा गया था कि बड़गाईं अंचल के उपनिरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद के घर से छापेमारी में जमीन से जुड़े कई अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिसको लेकर आपकी संपत्ति का भी विवरण करना होगा. इसलिए वो पूछताछ करना चाहते हैं. 

ट्रैफिक रूट में किया गया बदलाव  
ED ऑफिस से लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर सुरक्षा में कुल 900 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है. वहीं इस झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थकों के पहुंचने की आशंका को देखते हुए ट्रैफिक रूट में भी कुछ बदलाव किए गए हैं. सीएम सोरेन से पूछताछ के लिए आने वाले ED अधिकारियों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा.

रांची पुलिस ED ऑफिस से लेकर सीएम आवास तक ED अधिकारियों को लाने और छोड़ने के लिए जाएगी. ताकि उन्हें सीएम आवास तक आने में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो. आपको बता दें कि ED की कार्रवाई के विरोध में आदिवासी संगठनों ने शुक्रवार को पैदल मार्च भी निकाला था. इस दौरान आदिवासी संगठनों ने लोगों ने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री को प्रताड़ित करना बंद करें.

यह भी पढ़ें: 'बच्चों की मां भले किसी नौकरी में हो, पिता भी भरण-पोषण करने के लिए उत्तरदायी', झारखंड HC की टिप्पणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget