एक्सप्लोरर

Jharkhand: इश्क में बेवफाई ने तोड़ा दिल, प्रेमी के घर के आगे 55 घंटे से प्रेमिका का धरना, बोली- 'बस एक बार...'

Jharkhand News: लड़की का कहना है कि उसके और उसके परिवारों के बीच दोनों की शादी को लेकर सहमति भी बन गई और दोनों की शादी की तारीख भी तय हो गई, लेकिन शादी से 20 दिन पहले लड़के ने शादी से इंकार कर दिया

Dhanbad News: अपने प्रेमी की बेवफाई से आहत एक लड़की उसके घर के आगे पिछले 55 घंटे से धरने पर बैठी है. कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे बैठी इस लड़की को मनाने के लिए मुहल्ले के लोग तो आगे आए, लेकिन प्रेमी और उसके घर के लोग उसकी गुहार पर नहीं पसीज रहे. बताया जा रहा है कि लड़की के धरना पर बैठने की खबर मिलते ही उसका प्रेमी फरार हो गया है. वाकया धनबाद जिले के राजगंज का है.

लड़की बोली- शादी की तारीख तय होने के बाद किया इंकार
लड़की के मुताबिक राजगंज का महेशपुर गांव निवासी उत्तम महतो और उसके बीच पिछले चार साल से मोहब्बत का रिश्ता है. वह धनबाद में एसएसएलएनटी कॉलेज में पढ़ती थी, तभी उत्तम के संपर्क में आई थी. इस बात की जानकारी दोनों के परिवार वालों को भी थी. उसने उससे शादी का वादा किया था. दोनों एक-दूसरे के परिजनों के घर भी एक साथ कई बार गये हैं. दोनों परिवारों के बीच शादी पर सहमति भी बन गई थी और इसकी तारीख भी तय हो गई लेकिन तय तारीख से 20 दिन पहले उत्तम ने शादी से इनकार कर दिया. जब युवती को कोई रास्ता नहीं दिखा तो वह अपनी दादी और अन्य रिश्तेदारों के साथ अपने प्रेमी के गांव महेशपुर पहुंची और युवक के घर के बाहर बैठ गई. इसके बाद उत्तम फरार हो गया और उसके घरवालों ने घर का दरवाजा बंद कर लिया.

लड़की बोली- बस एक बार करा दो बात
युवती की जिद है कि उत्तम से कम से कम एक बार उसकी बात कराई जाए, लेकिन उत्तम के घरवालों ने दरवाजा बंद कर लिया है. स्थानीय मुखिया सहित कई लोगों ने युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी है. बहुत समझाने बुझाने के बाद मुखिया की पहल पर उसने भोजन करना स्वीकार किया. गांव वालों ने उसे कंबल आदि दिए हैं. वह जहां धरना दे रही है, वहां अलाव भी जलाई गई है. मुखिया ने दोनों परिवार से बात कर मामले को सुलझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी. मुखिया ने इसकी सूचना राजगंज पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जब तक इस मामले में कोई लिखित कंप्लेन न हो तो वह किस आधार पर कार्रवाई कर सकती है. गुरुवार शाम चार बजे तक युवती का धरना जारी था.

यह भी पढ़ें: Palamu News: पलामू में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़, 60-70 राउंड हुई फायरिंग, मौके से एयरगन समेत कई सामान बरामद  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन? देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन! देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget