एक्सप्लोरर

Jharkhand: चक्रवाती तूफान 'दाना' के चलते कल बंद रहेंगे स्कूल, जमशेदपुर, चाईबासा, रांची में NDRF तैनात

Dana Cyclone: झारखंड सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि राज्य के कुछ इलाकों में स्कूल शुक्रवार (25 अक्टूबर) बंद रहेंगे.

चक्रवाती तूफान 'दाना' को लेकर झारखंड सरकार ने आदेश जारी किया है कि शुक्रवार (25 अक्टूबर) को कुछ इलाकों में स्कूल बंद रहेंगे. 24 अक्टूबर को जारी किए गए सरकारी आदेश के मुताबिक, बाब कोल्हान प्रमंडल, भाईगामा के अंतर्गत पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिले में संचालित सभी सरकारी, गैर सहायता प्राप्त और सभी प्राइवेट विद्यालयों में कक्षा-KG से 12वीं तक की कक्षाएं दिनांक-25.10.2024 को बंद रहेंगी.

सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नर्स को अलर्ट किया गया

इससे पहले बुधवार (23 अक्टूबर) तो चक्रवात ‘दाना’ को लेकर झारखंड में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया था. झारखंड के आपदा प्रबंधन विभाग ने भी इसे लेकर सभी जिलों के उपायुक्तों (डिप्टी कमिश्नर्स) को अलर्ट किया है. रेलवा ने भी कई ट्रेनें रद्द कर दी हैं. 

इन इलाकों में हो सकती है भारी बारिश

25 अक्टूबर को राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई. साथ ही, दक्षिण-पश्चिमी और केंद्रीय हिस्सों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई. मौसम विभाग की मानें तो दाना के प्रभाव से झारखंड के कई हिस्सों में गुरुवार रात से भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. कोल्हान क्षेत्र (पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिला) में शुक्रवार के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है. इस तरह की चेतावनी 24 घंटों में 115 मिलीमीटर से 204 मिलीमीटर तक भारी वर्षा का संकेत देती है. 

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा, ‘‘भारी बारिश के अलावा, क्षेत्र में गरज के साथ बारिश हो सकती है और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.’’ 

आईएमडी ने कहा कि चक्रवाती तूफान शुक्रवार को तड़के तक ओडिशा के भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पहुंच सकता है. बुलेटिन में कहा गया कि मौसम प्रणाली देर रात ढाई बजे पारादीप (ओडिशा) से 280 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में और सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल) से 370 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में थी. 

एनडीआरएफ की छह टीम तैनात

एक अधिकारी ने बताया कि एनडीआरएफ की छह टीम को जमशेदपुर और चाईबासा में तैनात किया गया है, जबकि किसी भी इमरजेंसी की स्थिति से निपटने के लिए रांची में दो टीम को तैयार रखा गया है.

'अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहता है और लॉरेंस बिश्नोई से...', एक्टर को धमकी देने वाला गिरफ्तार, करता है ये काम

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget