एक्सप्लोरर

झारखंड में इस साल कोरोना से पहली मौत, लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील

Corona Patient Died in Ranchi: झारखंड में इस साल कोविड-19 से यह पहली मौत है. पिछले 24 घंटे के दौरान रांची में कोरोना संक्रमण के तीन नए केस सामने आए हैं

Covid-19 Cases in Jharkhand: झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार (10 जून) को कोरोना से संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई. 44 वर्षीय मरीज का इलाज रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा था. बताया गया है कि मरीज कई अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित था. डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन उनकी सांसें आखिरकार थम गईं. 

झारखंड में इस साल कोविड-19 से यह पहली मौत है. पिछले 24 घंटे के दौरान रांची में कोरोना संक्रमण के तीन नए केस सामने आए हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव सक्रिय केस की संख्या सात हो गई है. 

2025 में कोविड का पहला केस रांची में आया था सामने

इस वर्ष राज्य में कोविड का सबसे पहला केस 25 मई को रांची में सामने आया था. इसके बाद से ही स्वास्थ्य विभाग ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया था. इसके बाद 20 दिनों के दौरान राज्य में कोविड के 15 से ज्यादा मामले सामने आए हैं. इनमें से ज्यादातर लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं.

कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील

राज्य की हेमंत सोरेन सरकार की ओर से राज्य के लोगों से यथासंभव कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की जा रही है. सर्दी, खांसी, बुखार और कोविड से संबंधित किसी भी तरह का लक्षण दिखने पर लोगों से जांच कराने और चिकित्सकों से संपर्क करने की सलाह दी गई है.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर कोरोना के संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए डॉक्टरों की टीम की तैनाती के आदेश दिए थे, हालांकि ऐसी कोई व्यवस्था अब तक देखी नहीं गई है. 

कोविड को लेकर पिछले हफ्ते हुई थी अहम बैठक

स्वास्थ्य मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ कोविड को लेकर पिछले हफ्ते एक बैठक भी की थी. उन्होंने कहा था कि राज्य के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं. उन्होंने राज्य के सभी जिला अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाने, ऑक्सीजन की आपूर्ति को दुरुस्त करने, स्टॉक में जरूरी दवाइयों का प्रबंध करने के निर्देश दिए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget