एक्सप्लोरर

J&K: सीमावर्ती इलाकों में बंकर बनवा रहा प्रशासन, पाकिस्तान की गोलीबारी से ग्रामीणों को बचाने की तैयारी

आतंकियों की घुसपैठ करवाने के मक़सद से पाकिस्तान ने इस साल जुलाई तक जम्मू कश्मीर में सटी एलओसी और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर 2950 से अधिक बार युद्धविराम उल्लंघन किया है जिसमें 15 आम नागरिकों और 8 जवानों की शहादत हो चुकी है.

जम्मू: पाकिस्तान ने इस साल सीमा पर युद्धविराम उल्लंघन के पिछले सालो के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. वहीँ, जम्मू कश्मीर सरकार ने सीमावर्ती इलाक़ों में रह रहे गांव वालों को इस गोलीबारी से बचाने के लिए बंकर बनाने के काम भी तेज़ कर दिया है.

पाकिस्तान सीमा पर गोलीबारी कर सेना और बीएसएफ की अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है. जम्मू कश्मीर सरकार ने करीब 2 साल पहले सीमावर्ती गांव के लोगों को पाकिस्तान की फायरिंग से बचाने के लिए सीमा पर बंकर बनाने का काम शुरू किया था.

80 प्रतिशत से अधिक बंकर बनकर तैयार जम्मू के मंडलायुक्त संजीव वर्मा के मुताबिक अब तक 80 प्रतिशत से अधिक बंकर बनकर तैयार हो चुके हैं. उनके मुताबिक अब तक जम्मू में पाकिस्तान से सटी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर जम्मू ज़िले में 1320 प्रस्तावित बंकरो में से 1098 बंकर बन कर तैयार है. वहीँ, साम्बा ज़िले में 2130 प्रस्तावित बंकरो में से 1522 बन कर तैयार है जबकि कठुआ में 2126 बंकरों में से 1427 तैयार है.

इन जगहों पर भी बन रहे हैं बंकर अगर बात एलओसी की तो जम्मू के राजौरी ज़िले में 3141 प्रस्तावित बंकरो में से 2483 बन कर तैयार है जबकि पुंछ ज़िले में 1188 में से 904 बंकर बन कर तैयार हैं. प्रदेश सरकार ज़रुरत के हिसाब से कम्युनिटी बंकरों और इंडिविजुअल बंकरों को बनाने का काम इस समय कर रही है. हालांकि, सीमा पर इन बंकरों की ज़रुरत पिछले करीब दो दशकों से थी, लेकिन तब की सरकारों ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया.

जम्मू के आरएसपुरा के अब्दुल्लियां गांव के अवतार चौधरी ने अपने घर में बंकर 18 साल पहले उस समय बनवाया जब उनके पिता पाकिस्तानी गोली से घायल हो गए. अशोक चौधरी के मुताबिक उन्होंने यह बंकर 18 साल पहले अपने खर्चे पर बनवाया और उस समय इस बंकर में पूरा गांव शरण लेता था. उनके मुताबिक करीब 18 साल बाद अब गांव में बंकर बनाये जा रहे हैं, जिससे यहां के किसानों और आम जनता को काफी राहत मिलेगी.

सरकार के इस कदम से लोग खुश सरकार के इस कदम से जम्मू के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोग काफी खुश है. इन लोगों का कहना है कि जब पाकिस्तान फायरिंग करता है तो किसी को संभलने का मौका नहीं मिलता और ऐसे में कच्चे मकानों के पास बने यह बंकर किसी वरदान से कम नहीं हैं. गांव वालों ने सरकार से मांग की है कि पाकिस्तान की इस फायरिंग में उनके पशुओं का भी नुकसान होता है और अब सरकार को इसकी तरफ भी ध्यान देना चाहिए.

कुलभूषण जाधव मामला: इस्लामाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई आज, डिफेंस काउंसिल की नियुक्ति पर होगा फैसला राष्‍ट्रपति ने RPF के तीन जवानों को जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया, बचाई थी कई जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget