एक्सप्लोरर

ऑपरेशन महादेव में मारा गया आतंकी सुलेमान शाह, जानें कौन था?

Pahalgam Terrorist Suleman Shah Killed: पहलगाम हमले के जवाब में सेना ने 'ऑपरेशन महादेव' शुरू किया. 3 आतंकियों को मार गिराया गया, जिनमें आतंकी सुलेमान शाह भी शामिल है.

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए कायराना आतंकी हमले के जिम्मेदारों को भारतीय सेना खदेड़ने में लगी हुई है. इसी के तहत ऑपरेशन महादेव की शुरुआत हुई, जिसमें सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. पहलगाम के तीन हमलावरों को मार गिराया गया है. इनमें से एक आतंकी सुलेमान शाह भी शामिल है. सरकार ने सुलेमान शाह पर 20 लाख रुपये का इनाम रखा था. 

भारतीय सेना के चिनार कॉर्प्स ने एक्स पोस्ट के जरिये यह जानकारी दी है कि ऑपरेशन महादेव के तहत भीषण गोलीबारी हुई और तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया. ऑपरेशन अब भी जारी है. 

कौन है सुलेमान शाह?
सुरक्षाबलों को जांच में पता चला था कि सुलेमान शाह नाम का एक आतंकी पहलगाम हमले का नेतृत्व कर रहा था. सूत्रों की मानें तो वह पाकिस्तान की स्पेशल फोर्स का पूर्व कमांडो था. उसने साल 2022 में LoC पार करने से पहले पाकिस्तान के पंजाब में लश्कर-ए-तैयबा के ट्रेनिंक कैंप में ट्रेनिंग ली थी.

पहलगाम हमले से एक हफ्ते पहले 15 अप्रैल को भी सुलेमान त्राल के जंगलों में था. सुरक्षाबलों को मिली जानकारी के मुताबिक, सुलेमान अप्रैल 2023 में पुंछ में सेना के ट्रक पर हुए हमले में भी शामिल था. उस हमले में पांच सैनिक शहीद हुए थे. इसके बाद करीब दो साल तक सुलेमान का कोई पता नहीं चला. 

पहलगाम हमले के बाद कश्मीर में छुपा बैठा था सुलेमान
पहलगाम आतंकी हमले के करीब 10-15 दिन बाद तक यह जानकारी मिली थी कि सुलेमान शाह अपने साथियों के साथ कश्मीर में ही कहीं छुपा हुआ है. सुरक्षा एजेंसियों को पूरा शक था कि आतंकी घने जंगलों में छुप कर बैठे हैं. इंटेलिजेंस को इस बात की भी आशंका थी कि आतंकी यूरोप का Alpine Quest ऐप इस्तेमाल करते हैं जो बिना इंटरनेट और GPS के जंगलों में ट्रैकिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

पहलगाम आतंकी हमला
कश्मीर घूमने आए हजारों की संख्या में पर्यटक और उनके साथ पूरा देश उस दिन सहम गया था जब 22 अप्रैल की दोपहर में पहलगाम की बैसरन घाटी में मस्ती कर रहे लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी गईं. पहलगाम में कुछ आतंकी घुसे और टूरिस्ट में पुरुषों का नाम और धर्म पूछकर उन्हें उनकी पत्नी और बेटियों के सामन गोली मार दी गई. पाकिस्तान से आए इन आतंकियों की इस कायराना हरकत का बदला भारत पाकिस्तान से ले रहा है. 

निमिषा श्रीवास्तव एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं, जिनकी विशेषज्ञता राजनीति, राज्य, सरकार की नीतियों, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों की कवरेज में है. उन्होंने उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत हिंदी पट्टी के विभिन्न राज्यों के चुनावी विश्लेषण पर काम किया है. निमिषा श्रीवास्तव ने साल 2020 से पत्रकारिता जगत में आधिकारिक रूप से कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत ज़ी न्यूज़ से की. पिछले चार वर्षों से वह एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की शुरुआत से पहले उन्होंने प्रिंट, टीवी, रेडियो और एनजीओ क्षेत्रों में इंटर्नशिप के जरिए अनुभव प्राप्त किया. निमिषा को चुनाव, राजनीति और साहित्य से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उमर अब्दुल्ला सरकार के 2 साल, BJP ने मांगा रिपोर्ट कार्ड, अधूरे वादों पर घेरा
उमर अब्दुल्ला सरकार के 2 साल, BJP ने मांगा रिपोर्ट कार्ड, अधूरे वादों पर घेरा
IAS अधिकारी के वीडियो पर फारूक अब्दुल्ला बोले, 'अगर मैं पद पर होता तो...'
IAS अधिकारी के वीडियो पर फारूक अब्दुल्ला बोले, 'अगर मैं पद पर होता तो...'
श्रीनगर: IAS की बदसलूकी पर भड़की PDP, JKAS ने किया 'पेन-डाउन' हड़ताल का आह्वान
श्रीनगर: महिला अधिकारी से दुर्व्यवहार पर J&K में हड़ताल, भड़की PDP
JKAS महिला अधिकारी के समर्थन में CM उमर अब्दुल्ला, बोले- '...लेकिन IAS पर हमारा नियंत्रण नहीं'
JKAS महिला अधिकारी के समर्थन में CM उमर अब्दुल्ला, बोले- '...लेकिन IAS पर हमारा नियंत्रण नहीं'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget