एक्सप्लोरर

22 दिनों बाद 17 सितंबर से शुरू होगी वैष्णो देवी की यात्रा, लैंडस्लाइड के बाद हुई थी बंद

Vaishno Devi Yatra: 26 अगस्त को वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन हो गया था. इसके बाद पवित्र यात्रा को बंद कर दिया गया था. अब ये यात्रा फिर से शुरू होने जा रही है.

माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी आई है. 26 अगस्त को लैंडस्लाइड के बाद बंद हुई वैष्णो देवी यात्रा बुधवार (17 सितंबर) से शुरू होगी. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने एक्स पोस्ट में मंगलवार (16 सितंबर) को इसकी जानकारी दी. श्राइन बोर्ड ने भक्तों से अपील की कि वे आधिकारिक संचार माध्यमों के जरिए अपडेट रहें. लैंडस्लाइड में 34 लोगों की मौत हो गई थी और 20 लोग घायल हो गए थे. 14 सितंबर को फिर से यात्रा शुरू करने की घोषणा की गई थी लेकिन मौसम अनुकूल नहीं होने की वजह से फैसले को टालना पड़ा. अब 22 दिनों बाद फिर से श्रद्धालु माता के दर्शन कर पाएंगे.

तीर्थयात्रियों के प्रदर्शन के दो दिन बाद फैसला

श्राइन बोर्ड ये फैसला ऐसा वक्त में लिया है जब दो दिन पहले (14 सितंबर) तीर्थयात्रियों ने कटरा आधार शिविर में प्रदर्शन किया. पुलिस ने सुरक्षा घेरा तोड़ने और तीर्थस्थल बोर्ड के निर्देशों का उल्लंघन कर यात्रा पर जाने के उनके प्रयास को विफल कर दिया था.

14 सितंबर को महिलाओं सहित कुछ श्रद्धालु कटरा के बाणगंगा दर्शनी द्वार पर एकत्र हुए. यहां से यात्रा की शुरुआत होती है. उन्होंने ‘जय माता दी’ के नारे लगाए और पहाड़ी पर स्थित मंदिर में दर्शन करने के लिए आगे बढ़ने की कोशिश की. कई घंटे तक लोगों के बार-बार प्रयास करने के बावजूद बड़ी संख्या में तैनात पुलिस बल ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया. 


22 दिनों बाद 17 सितंबर से शुरू होगी वैष्णो देवी की यात्रा, लैंडस्लाइड के बाद हुई थी बंद

2025 में कितने लोगों ने की यात्रा?

श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, 2025 में 52 लाख 48 हजार 862 लोग यात्रा कर चुके हैं. इनमें हेलीकॉप्टर से यात्रा करने वालों की संख्या 2 लाख 34 हजार 994 है. 

पवित्र गुफा में ये चीजें ले जाने पर पाबंदी

वैष्णो देवी की पवित्र गुफा में अंदर श्रद्धालु मोबाइल फोन या इलेक्ट्रॉनिक चीजें, पर्स या हैंडबैग और बेल्ट या चमड़े की कोई वस्तु नहीं ले सकते. गुफा के अंदर इन चीजों के ले जाने पर पाबंदी है.

Input By : PTI

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उमर अब्दुल्ला सरकार को BJP ने घेरा, टूटे वादे और विफल शासन का आरोप
उमर अब्दुल्ला सरकार को BJP ने घेरा, टूटे वादे और विफल शासन का आरोप
उमर अब्दुल्ला सरकार के 2 साल, BJP ने मांगा रिपोर्ट कार्ड, अधूरे वादों पर घेरा
उमर अब्दुल्ला सरकार के 2 साल, BJP ने मांगा रिपोर्ट कार्ड, अधूरे वादों पर घेरा
IAS अधिकारी के वीडियो पर फारूक अब्दुल्ला बोले, 'अगर मैं पद पर होता तो...'
IAS अधिकारी के वीडियो पर फारूक अब्दुल्ला बोले, 'अगर मैं पद पर होता तो...'
श्रीनगर: IAS की बदसलूकी पर भड़की PDP, JKAS ने किया 'पेन-डाउन' हड़ताल का आह्वान
श्रीनगर: महिला अधिकारी से दुर्व्यवहार पर J&K में हड़ताल, भड़की PDP

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget