एक्सप्लोरर

एयरफोर्स के खिलाफ वायरल हो रहे बयान पर BJP विधायक रणबीर पठानिया ने दी सफाई, बोले- 'इस नाजुक समय में...'

BJP RS Pathania Video: उधमपुर से बीजेपी विधायक रणबीर सिंह पठानिया पर 'ऑपरेशन सिंदूर' पर सवाल उठाने का आरोप है. वायरल वीडियो को उन्होंने एडिटेड बताया है, जिसमें वे वायुसेना की आलोचना करते दिख रहे हैं.

BJP MLA Ranbir Singh Pathania on Operation Sindoor: जम्मू के उधमपुर से बीजेपी विधायक रणबीर सिंह पठानिया अपने एक बयान के चलते चर्चा में आ गए हैं. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि बीजेपी विधायक ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर सवाल खड़े करते हुए भारतीय वायु सेना के शौर्य का अपमान किया है. इस संदर्भ में उनके एक बयान का वीडियो भा वायरल हो रहा है. हालांकि, बीजेप विधायक का दावा है कि यह वीडियो झूठा और एडिटेड है, उन्होंने कभी भी पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना की कार्रवाई पर सवाल नहीं उठाए. 

एबीपी न्यूज से बात करते हुए रणबीर सिंह पठानिया ने बताया कि वह उधमपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर अपने पैतृक गांव में हैं. उन्होंने कहा कि उनके इस बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है.

वहीं, रणबीर सिंह पठानिया ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा, "भारत माता की जय, भारतीय सेना की जय, इंडियन एयरफोर्स की जय. भारत की सेनाओं ने देश के जनमानस का सिर ऊंचा रखा है. हम उनके प्रति कृतज्ञ हैं, क्योंकि चंद दिनों में ही हमारी सेना ने पाकिस्तान को घुटनों पर लाकर उसे सीजफायर की भाख मांगने पर मजबूर कर दिया."

छवि खराब करने के लिए बयान एडिट करने का दावा
उदमपुर ईस्ट विधायक ने वीडियो को झूठा बताते हुए दावा किया है कि वो किसी स्थानीय विषय को लेकर बात कर रहे थे. एक लोकल विषय को लेकर विरोध बैठक में इस संदर्भ में चर्चा हुई कि भारतीय संविधान के तहत सरकार या सरकार का कोई भी तंत्र (आर्मी/एयरफोर्स आदि) किसी की भी जमीन नहीं ले सकता. हालांकि, कुछ विरोधियों ने तिल का ताड़ बनाते हुए उनके बयान को एडिट कर के चलाया है और गलत नरेटिव बनाने की कोशिश की गई है.

विधायक रणबीर पठानिया का कहना है कि जनता सब जानती है. उन्होंने कहा, "मैंने भारतीय सेना और एयरफोर्स के खिलाफ कभी एक शब्द नहीं कहा, न ही किसी इंटरव्यू में ऐसा कोई पॉइंट रखा है, जिसपर सवाल खड़े हो सकें. कुछ शरारती लोगों ने मेरी छवि खराब करने के मकसद से मेरे बयान को तोड़ा-मरोड़ा है. हमने इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. इस वीडियो पर कार्रवाई की जा रही है."

बीजेपी विधायक ने लोगों से की अपील
इसी कड़ी में विधायक ने लोगों से निवेदन किया है कि वायरल एडिटेड वीडियो को बिना सोचे-समझे शेयर न करें. इस वीडियो पर कार्रवाई चल रही है. इस नाजुक समय में, जब भारतीय सेना ने पूरे देश का मान बढ़ाया है, कुछ लोग सस्ती राजनीति करते हुए और कुछ व्यूज के लिए गलत वीडियो चला रहे हैं. 

वायरल वीडियो में क्या कह रहे थे बीजेपी विधायक?
दरअसल, जिस बयान के एडिटेड होने का विधायक दावा कर रहे हैं, उसमें उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है, "ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एयरफोर्स स्टेशन पर क्या हुआ था, यह सब जानते हैं. नालायकी होगी इनकी और यह लोग सोए होंगे. कसूर इन लोगों का है, हमारा नहीं और हमलोगों ने इन्हें पलकों पर बिठा रखा है."

दरअसल, रणबीर सिंह पठानिया उधमपुर में एयरफोर्स स्टेशन की ओर से जारी की गई एक नोटिस के विरोध में बात कर रहे थे. इस नोटिस में एयरफोर्स स्टेशन ने पास की सड़क का चौड़ीकरण करने के लिए वहां बनी दुकानों और घरों को खाली करने के निर्देश दिए थे.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू कश्मीर में भारी बारिश का कहर जारी, रियासी में पुल ढहा, महोरे-चसाना सड़क पूरी तरह बंद
जम्मू कश्मीर में भारी बारिश का कहर जारी, रियासी में पुल ढहा, महोरे-चसाना सड़क पूरी तरह बंद
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
राहुल गांधी के खिलाफ जम्मू में कांग्रेस का दफ्तर घेरने पहुंचे BJP कार्यकर्ता, जमकर काटा बवाल
राहुल गांधी के खिलाफ जम्मू में कांग्रेस का दफ्तर घेरने पहुंचे BJP कार्यकर्ता, जमकर काटा बवाल
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन के बाद ट्रैफिक डायवर्ट
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन के बाद ट्रैफिक डायवर्ट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget