एक्सप्लोरर

अब्दुल रहीम राथर बने जम्मू कश्मीर विधानसभा के स्पीकर, करेंगे पहले सत्र की अध्यक्षता

Jammu Kashmir Assembly Speaker: जम्मू-कश्मीर विधानसभा के नए अध्यक्ष के तौर पर अब्दुल रहीम राथर का चयन हुआ. वह नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के विधायक हैं और पहले भी अध्यक्ष रह चुके हैं.

Jammu Kashmir Assembly Speaker: जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता और विधायक अब्दुल रहीम राथर को अध्यक्ष चुना गया है. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और प्रोटेम स्पीकर मुबारक गुल ने नए विधानसभा स्पीकर अब्दुल रहीम राथर को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी. 

जानकारी के लिए बता दें कि 80 वर्षीय अब्दुल रहीम राथर चरार-ए-शरीफ सीट से सात बार के विधायक हैं. वह पहले भी जम्मू-कश्मीर की विधानसभा में अध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं. साल 2002 से साल 2008 तक वह विपक्ष के नेता भी रहे हैं. जब महबूबा मुफ्ती की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) और उमर अब्दुल्ला की कांग्रेस गठबंधन (NC) ने राज्य में सरकार बनाई थी, तब राथर ने यह जिम्मेदारी संभाली थी. 

1977 से लगातार रहे हैं विधायक
एडवोकेट अब्दुल रहीम राथर विधानसभा चुनाव में सातवीं बार चुने गए हैं. राथर 1977 से लगातार 2014 तक नेशनल कॉन्फ्रेंस के टिकट पर बडगाम जिले के चार-ए-शरीफ निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीतते रहे हैं. हालांकि, साल 2014 में पीडीपी के उम्मीदवार गुलाम नबी लोन से वह चुनाव हार गए थे. इसके बाद 10 साल चुनाव नहीं हुए. अब 2024 विधानसभा चुनाव में राथर ने फिर वापसी की और गुलाम नबी लोन को ही हराया. 

जम्मू-कश्मीर के वित्त मंत्री भी रह चुके हैं राथर
अब्दुल रहीम राथर नेशनल कॉन्फ्रेंस की पूर्ववर्ती सरकारों में राज्य के वित्त मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. वह फारूक अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कांफ्रेंस के पुराने और वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं. फारूक अब्दुल्ला के साथ उन्होंने पार्टी के संस्थापक शेख मोहम्मद अब्दुल्ला के साथ भी कई जिम्मेदारियां संभाली हैं. 

जम्मू-कश्मीर विधानसभा का पहला सत्र
जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद चुनाव हुए और उमर अब्दुल्ला की सरकार चुन कर आई. अब इस नई सरकार और नए विपक्ष का पहला विधानसभा सत्र है. आज से 6 साल पहले (जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने से एक साल पहले) साल 2018 में यहां विधानसभा सत्र हुआ था. 

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर विधानसभा का पहला सत्र आज से, अब्दुल रहीम राथर का स्पीकर चुना जाना तय, कौन होगा डिप्टी स्पीकर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget