एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले पर CM उमर अब्दुल्ला के तल्ख सुर, 'इंजेलिजेंस फेलियर के लिए जिम्मेदार कौन'

CM Omar Abdullah on Pahalgam Attack: सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि ऐसा तो नहीं हो सकता कि 26 लोग अपनी कीमती जान गंवाएं. इंजेलिजेंस फेलियर के जिम्मेदार कौन हैं?

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर कहा कि ये एक सुरक्षा चूक थी. इस पर जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला की प्रतिक्रिया सामने आई है. मंगलवार (15 जुलाई) को मीडिया से बातचीत में उपराज्यपाल की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया पूछे जाने पर सीएम ने कहा कि 80 दिनों के बाद देर आए दुरुस्त आए. उन्होंने कहा कि अब जब मानते हैं कि सिक्योरिटी और इंटेलिजेंस की फेलियर रही है तो इसके बाद तो किसी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराना होगा. 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकियों ने 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था.

अगर इंजेलीजेंस फेलियर था तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है?- सीएम

सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, "ये जानते हुए भी कि चूक तो हुई होगी, नहीं तो इतना बड़ा हमला होता नहीं. एक हुआ पहले चूक को स्वीकार करना उसके बाद फेलियर के लिए जिम्मेदार कौन. शायद उन्होंने कहा कि इंटेलिजेंस का भी फेलियर था तो अगर इंजेलिजेंस फेलियर था तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है? ऐसा तो हो नहीं सकता कि 26 लोग अपनी कीमती जान गवाएं."

फातिहा पढ़ने को लेकर हुए हंगामे पर क्या बोले?

श्रीनगर के नक्शबंद साहिब कब्रिस्तान में फातिहा पढ़ने को लेकर हुए हंगामे पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी. सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, "होना नहीं चाहिए था. बदकिस्मती की बात है. हमारी तरफ से कहीं पर भी कानून नहीं तोड़ा जा रहा था. अगर पाबंदी थी तो 13 तारीख की थी, 14 की थी नहीं. अब चलिए जो हुआ, नहीं होना चाहिए था."

नक्शबंद साहिब कब्रिस्तान का गेट फांद गए थे सीएम

दरअसल, 13 जुलाई, 1931 को डोगरा सेना की गोलीबारी में मारे गए 22 लोगों  को श्रद्धांजलि देने के लिए सीएम उमर अब्दुल्ला नक्शबंद साहिब कब्रिस्तान का गेट फांदकर अंदर गए. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. 

ममता बनर्जी ने किया उमर अब्दुल्ला का समर्थन

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने उमर अब्दुल्ला का समर्थन करते हुए कहा, ‘‘शहीदों के कब्रिस्तान में जाने में क्या गलत है? यह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि एक नागरिक के लोकतांत्रिक अधिकार को भी छीनता है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘निर्वाचित मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ जो हुआ वह अस्वीकार्य है. चौंकाने वाला और शर्मनाक.’’ 

नजरबंद किए गए थे सीएम उमर अब्दुल्ला सहित कई नेता

बता दें की सीएम अब्दुल्ला, नेशनल कॉन्फ्रेंस और विपक्षी दलों के कई नेताओं को रविवार (13 जुलाई) को नजरबंद कर दिया गया था ताकि उन्हें ‘शहीद दिवस’ मनाने के लिए श्रीनगर के नक्शबंद साहिब कब्रिस्तान जाने से रोका जा सके.

Input By : PTI

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीनगर: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग
श्रीनगर: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग
जम्मू कश्मीरः 'परिसीमन गलत था तो...', LoP सुनील शर्मा की CM उमर अब्दुल्ला को चुनौती
जम्मू कश्मीरः 'परिसीमन गलत था तो...', LoP सुनील शर्मा की CM उमर अब्दुल्ला को चुनौती
दिल्ली: CJP प्रदर्शन को लेकर महबूबा मुफ्ती का सरकार पर हमला, 370 हटाने की दिलाई याद
दिल्ली: CJP प्रदर्शन को लेकर महबूबा मुफ्ती का सरकार पर हमला, 370 हटाने की दिलाई याद
जम्मू-कश्मीर में 100 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के SSP बदले
जम्मू-कश्मीर में 100 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के SSP बदले

वीडियोज

'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget