एक्सप्लोरर

Chandra Grahan News: चंद्र ग्रहण पर बदला वैष्णो देवी मंदिर में पूजा का समय, श्राइन बोर्ड ने खुद दी ये जानकारी

Chandra Grahan 2025: श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने 7 सितंबर 2025 के चंद्र ग्रहण पर पूजा का विशेष समय घोषित किया है. श्रद्धालु केवल सुबह 11:00 से दोपहर 12:40 बजे तक ही दर्शन कर सकेंगे.

साल के आखिरी चंद्र ग्रहण पर जम्मू कश्मीर स्थित श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा के समय को लेकर कुछ बदलाव किए गए है. श्राइन बोर्ड ने रविवार (7 सितंबर 2025) को लगने वाले पूर्ण चंद्र ग्रहण को देखते हुए विशेष व्यवस्था की है. 

बोर्ड ने जानकारी दी कि पवित्र पिंडियों की नियमित पूजा केवल प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 12:40 बजे तक ही होगी. वहीं, अटका में संध्या भजन संध्या का आयोजन शाम 7:20 बजे से शुरू होगा.

श्राइन बोर्ड की घोषणा

ग्रहण की अवधि: 07 सितंबर रात्रि 9:57 बजे से 08 सितंबर प्रातः 1:26 बजे तक, पवित्र पिंडियों की पूजा: 11:00 बजे से 12:40 बजे तक और अटका भजन संध्या: शाम 7:20 बजे से होगी. श्राइन बोर्ड ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर पोस्ट कर श्रद्धालुओं से अपील की कि वे समयानुसार दर्शन और पूजा की योजना बनाएं.

धार्मिक मान्यता और सूतक काल

हिंदू धर्म में ग्रहण का गहरा महत्व माना गया है. मान्यता है कि ग्रहण के दौरान सूतक काल में मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और पूजा-अर्चना की गतिविधियां रोक दी जाती हैं. इस बार सूतक काल 07 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 58 मिनट से शुरू होगा. कुल 3 घंटे 28 मिनट तक चलने वाले इस ग्रहण के दौरान श्रद्धालुओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

चंद्र ग्रहण और ब्लड मून

चंद्र ग्रहण तब लगता है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है. इस बार का ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और इसमें "ब्लड मून" भी दिखाई देगा. जब पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है, तो उसका रंग लाल हो जाता है, जिसे ब्लड मून कहा जाता है. यह दुर्लभ खगोलीय घटना भारत के कई शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, जयपुर, लखनऊ, चेन्नई, बेंगलुरु, कोलकाता और भोपाल समेत अन्य स्थानों पर भी दिखाई देगी.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
J&K: जुमे के खुतबे पर टकराव, वक्फ बोर्ड के आदेश पर मीरवाइज ने उठाया ये कदम
J&K: जुमे के खुतबे पर टकराव, वक्फ बोर्ड के आदेश पर मीरवाइज ने उठाया ये कदम
IAS कुमार राजीव रंजन की बढ़ीं मुश्किलें, अल्पसंख्यक आयोग ने मांगी रिपोर्ट
IAS कुमार राजीव रंजन की बढ़ीं मुश्किलें, अल्पसंख्यक आयोग ने मांगी रिपोर्ट
उमर अब्दुल्ला सरकार को BJP ने घेरा, टूटे वादे और विफल शासन का आरोप
उमर अब्दुल्ला सरकार को BJP ने घेरा, टूटे वादे और विफल शासन का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget