एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir: राष्ट्रीय प्रतीक विवाद के बीच हजरतबल मस्जिद पहुंचे उमर अब्दुल्ला, अमन और भाईचारे की दुआ की

Hazratbal Mosque Controversy: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला श्रीनगर स्थित हजरतबल मस्जिद पहुंचे. उन्होंने नमाज अदा की और पवित्र चिह्न का दीदार किया. साथ ही प्रदेश की अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी.

श्रीनगर की मशहूर हजरतबल मस्जिद इस वक्त सुर्खियों में है. मस्जिद के अंदर नवीनीकरण पट्टिका पर राष्ट्रीय प्रतीक लगाए जाने से विवाद खड़ा हो गया है. इसी बीच शनिवार (6 सितंबर) को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला खुद मस्जिद पहुंचे और राज्य के लोगों के लिए अमन-चैन की दुआ मांगी.

मगरिब की नमाज में की शिरकत

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हजरतबल मस्जिद में मगरिब (शाम की) नमाज अदा की. नमाज के बाद उन्होंने अन्य श्रद्धालुओं के साथ पवित्र चिह्न का दीदार भी किया. इस मौके पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी और जदीबल के विधायक तनवीर सादिक भी मौजूद रहे.

पैगंबर की शिक्षाओं को बनाए रखने की अपील

नमाज के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के लोगों की खुशहाली, शांति और आपसी भाईचारे की दुआ की. उन्होंने सभी को त्योहार की मुबारकबाद देते हुए कहा कि पैगंबर मोहम्मद की महान शिक्षाएं इंसानियत, करुणा और सेवा की राह दिखाती हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि इन मूल्यों को अपने जीवन में उतारें और एकता को बनाए रखें.

पट्टिका विवाद से तनाव

दरअसल, हजरतबल मस्जिद में नवीनीकरण के दौरान एक पट्टिका पर राष्ट्रीय प्रतीक लगाए जाने से विवाद खड़ा हो गया. स्थानीय नेताओं और नमाजियों ने इसे लेकर नाराजगी जाहिर की. बाद में अज्ञात लोगों ने उस पट्टिका को तोड़फोड़ दिया. यह मामला अब सियासत का भी हिस्सा बन गया है और वक्फ बोर्ड पर सवाल उठ रहे हैं.

हजारों श्रद्धालु जुटे

शनिवार को पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन, ईद-ए-मिलाद-उन-नबी, का जश्न पूरे जम्मू-कश्मीर में मनाया गया. श्रीनगर स्थित हजरतबल दरगाह में हजारों श्रद्धालु एकत्र हुए.

नमाज के बाद पवित्र चिह्न को उसके संरक्षक ने श्रद्धालुओं को दिखाया. प्रशासन और वक्फ बोर्ड की ओर से बड़ी तादाद में सुरक्षा और इंतजाम किए गए थे. मस्जिद और दरगाह को खूबसूरती से सजाया गया, जिससे जश्न का माहौल और खास बन गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शहीद दिवस पर लगी पाबंदियों की महबूबा मुफ्ती ने की निंदा, PDP स्थापना दिवस समारोह में किया बदलाव
शहीद दिवस पर लगी पाबंदियों की महबूबा मुफ्ती ने की निंदा, PDP स्थापना दिवस समारोह में किया बदलाव
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
स्टेटहुड को लेकर उमर अब्दुल्ला का केंद्र और बीजेपी पर हमला, 'हमारी खामोशी को कमजोरी...'
स्टेटहुड को लेकर उमर अब्दुल्ला का केंद्र और बीजेपी पर हमला, 'हमारी खामोशी को कमजोरी...'
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में फटा बादल, अचानक आई बाढ़ से होटल और मकान जलमग्न; पर्यटकों का रेस्क्यू
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में फटा बादल, अचानक आई बाढ़ से होटल और मकान जलमग्न; पर्यटकों का रेस्क्यू

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
Embed widget