एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: BJP की तीसरी लिस्ट, एक सीट पर बदला उम्मीदवार, कितने मुस्लिम चेहरों को टिकट?

Jammu-Kashmir Election 2024: बीजेपी ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए जारी की गई तीसरी लिस्ट में 29 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है, जिसमें सेस 6 मुस्लिम कैंडिडेट हैं.

Jammu-Kashmir Assembly Election 2024: बीजेपी ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे और तीसरे चरण के लिए 29 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. माता वैष्णो देवी सीट से बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदला है. बलदेव राज शर्मा को रोहित दुबे की जगह उम्मीदवार बनाया गया है. नई लिस्ट में बीजेपी ने 6 मुस्लिम उम्मीदवारों को मौका दिया है. 

बीजेपी ने नई उम्मीदवार सूची में दूसरे चरण के 10 और तीसरे चरण के 19 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं. अपनी तीसरी लिस्ट में बीजेपी ने हब्बाकदल से अशोक भट्ट, गुलाबगढ़ से मोहम्मद अकरम चौधरी, रियासी से कुलदीप राज दुबे, माता वैष्णो देवी से बलदेव राज शर्मा और कालाकोट-सुंदरबनी से ठाकुर रणधीर सिंह को टिकट दिया है. 

इसके अलावा, दूसरे चरण में ही आने वाली सीटों में से बुधल पर चौधरी जुल्फीकर आली, थन्नामंडी पर मोहम्मद इकबाल मलिक, सुरनकोटे से सैयद मुश्ताक अहमद बुखारी, पुंछ हवेली से चौधरी अब्दुल गनी और मेंढर से मुर्तजा खान को चुनावी मैदान में उतारा है. 

तीसरे चरण के लिए बीजेपी के उम्मीदवार
वहीं, तृतीय चरण की बात करें तो ऊधमपुर पश्चिम से पवन गुप्ता, चिनानी से बलवंत सिंह मनकोटिया, रामनगर से सुनील भारद्वाज, बनी से जीवन लाल, बिलावर से सतीश शर्मा, बसोहली से दर्शन सिंह और जसरोटा से राजीव जसरोटिया पर बीजेपी ने भरोसा जताया है.

बीजेपी ने हीरानगर से अधिवक्ता विजय कुमार शर्मा, रामगढ़ से देविंदर कुमार मणियाल, साम्बा से सुरजीत सिंह सलाथिया, विजयपुर से चंद्र प्रकाश गंगा, सुचेतगढ़ से घारू राम भगत, आरएस पुरा-जम्मब दक्षिण से नरिंदर सिंह रैना, जम्मू पूर्व से युद्धवीर सेठी, नगरोटा से देविंदर सिंह राणा, जम्मू पश्चिम से अरविंद गुप्ता, जम्मू उत्तर से शाम लाल शर्मा, अखनूर से मोहन लाल भगत और छम्ब से राजीव शर्मा को टिकट दिया है. 

एक दिन में दो कैंडिडेट लिस्ट

जानकारी के लिए बता दें कि बीजेपी ने सोमवार 26 अगस्त की सुबह और फिर दोपहर में दो उम्मीदवार सूची जारी की थीं. पहली सूची में पहले चरण के 15 उम्मीदवारों का नाम था तो वहीं दूसरी लिस्ट में एक कैंडिडेट के नाम का ऐलान किया गया था. 

तीन चरण में होंगे जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव

चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई तारीखों के मुताबिक, जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. पहला चरण 18 सितंबर को 24 सीटों पर, दूसरा 25 सितंबर को 26 सीटों पर और तीसरा 1 अक्टूबर को 40 सीटों पर होगा. वहीं, 4 अक्टूबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर चुनाव: इल्तिजा मुफ्ती ने दाखिल किया नामांकन, BJP और NC के इन नेताओं से मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर-लद्दाख में बारिश-बर्फबारी से गिरा पारा, कई रास्ते बंद; 15 अक्टूबर तक अलर्ट
कश्मीर-लद्दाख में बारिश-बर्फबारी से गिरा पारा, कई रास्ते बंद; 15 अक्टूबर तक अलर्ट
खुत्बा विवाद: नेशनल कॉन्फ्रेंस का BJP पर हमला, MMU ने भी उठाए सवाल
खुत्बा विवाद: नेशनल कॉन्फ्रेंस का BJP पर हमला, MMU ने भी उठाए सवाल
खुत्बा विवाद: महबूबा मुफ्ती का BJP पर हमला, 'यह धार्मिक मामलों में दखल'
खुत्बा विवाद: महबूबा मुफ्ती का BJP पर हमला, 'यह धार्मिक मामलों में दखल'
'मुस्लिम बर्दाश्त नहीं करेगा', वक्फ बोर्ड के फैसले पर BJP को CM उमर अब्दुल्ला ने दी चेतावनी
'मुस्लिम बर्दाश्त नहीं करेगा', BJP को CM उमर अब्दुल्ला ने दी चेतावनी

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget