एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir: अनंतनाग में खुदाई के दौरान मिलीं प्राचीन मूर्तियां, शिवलिंग भी बरामद, कश्मीरी पंडितों ने रखी ये मांग

Ancient Sculptures News: अनंतनाग में झरने की खुदाई के दौरान मिलीं प्राचीन मूर्तियां कर्कोटा राजवंश से जुड़ी मानी जा रही हैं. पुरातत्व विभाग जांच कर रहा है, लोगों मंदिर निर्माण की मांग कर रहे.

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के ऐशमुकाम इलाके में एक चौंकाने वाली और ऐतिहासिक खोज हुई है. यहां सलिया गांव में एक पुराने झरने की सफाई और मरम्मत के दौरान खुदाई के दौरान कई प्राचीन मूर्तियां बरामद हुई हैं. इन मूर्तियों में कुछ शिवलिंग और देवी-देवताओं की नक्काशी वाले पत्थर शामिल हैं.

खुदाई के दौरान मजदूरों को मिले पत्थर की मूर्तियां

यह खुदाई लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा एक पुराने झरने के पुनरुद्धार कार्य के दौरान की जा रही थी. काम के दौरान जब स्थानीय मजदूर खुदाई कर रहे थे, तो उन्हें झरने के पास पत्थरों के नीचे कुछ आकृतियां दिखीं. पास जाकर देखने पर यह पता चला कि ये धार्मिक मूर्तियां हैं. इनमें शिवलिंग, एक प्रमुख मूर्ति और कुछ अन्य वस्तुएं शामिल हैं.

पुरातत्व विभाग करेगा मूर्तियों की जांच

मूर्तियों के मिलने की सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर के पुरातत्व, अभिलेखागार और संग्रहालय विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया और बताया कि इन मूर्तियों को आगे की जांच के लिए श्रीनगर भेजा जाएगा, जहां उनकी उम्र और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का पता लगाने के लिए डेटिंग टेस्ट और सामग्री जांच की जाएगी.

एक अधिकारी ने बताया, 'हम इन मूर्तियों को एसपीएस म्यूजियम श्रीनगर में भेजेंगे, जहां इन पर विशेषज्ञ अध्ययन करेंगे.'

कश्मीरी पंडितों के लिए खास है यह जगह

स्थानीय कश्मीरी पंडितों ने इस खोज को बेहद अहम बताया है. उनका कहना है कि यह क्षेत्र कर्कोटा राजवंश से जुड़ा हुआ रहा है, जो कश्मीर के इतिहास में एक प्रमुख हिंदू राजवंश रहा है.

एक स्थानीय कश्मीरी पंडित ने बताया, 'यह इलाका कभी कर्कोटा शासकों के अधीन था. इस बात की पूरी संभावना है कि यहां कोई मंदिर रहा हो या फिर इन मूर्तियों को किसी ने छिपाकर यहां संरक्षित कर दिया हो.'

मंदिर बनाने की मांग उठी

स्थानीय लोगों की भावनाएं इस खोज से जुड़ गई हैं. उनका कहना है कि यह जगह पहले से ही एक तीर्थ स्थल रही है और झरने के पास एक पवित्र तालाब भी है, जहां लोग पूजा-पाठ किया करते थे. अब जब यहां मूर्तियां और शिवलिंग मिले हैं, तो लोगों की सरकार से मांग है कि यहां एक नया मंदिर बनाया जाए और इन प्राचीन मूर्तियों को उसमें उचित स्थान दिया जाए.

एक स्थानीय निवासी ने कहा, 'ये हमारी आस्था की चीजें हैं. हम चाहते हैं कि इन्हें संभाल कर रखा जाए और सरकार इस जगह पर मंदिर बनवाए, जिससे हमारी परंपरा फिर से जीवंत हो सके.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में 15 साल की लड़की रेप के बाद प्रेगनेंट, आरोपी अरेस्ट
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में 15 साल की लड़की रेप के बाद प्रेगनेंट, आरोपी अरेस्ट
श्रीनगर में खुला वेस्ट टू वंडर गार्डन, कबाड़ से बनीं कलाकृतियां
श्रीनगर में खुला वेस्ट टू वंडर गार्डन, कबाड़ से बनीं कलाकृतियां
राहुल गांधी का थाने पर धरना, CM अब्दुल्ला बोले, 'वो इसी तरह...'
राहुल गांधी का थाने पर धरना, CM अब्दुल्ला बोले, 'वो इसी तरह...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget