एक्सप्लोरर

JAC 10th Result 2020: जल्द ही प्रकाशित होगी टॉपर्स की आंसरशीट; रिजल्ट हुआ घोषित, लड़को ने फिर मारी बाजी

Jharkhand Acacemic Council रिजल्ट घोषित करने के कुछ दिन बाद ही क्लास दसवीं के टॉपर्स की आंसरशीट प्रकाशित करता है. इससे बाकी स्टूडेंट्स सीख सकते हैं कि कैसे उत्तर अधिक अंक पाते हैं और उनके उत्तर लिखने में कहां कमी थी.

JAC To Release Topper’s Answer Sheet After Few Days Of Result Declaration: दूसरे बोर्ड्स से अलग झारखंड बोर्ड दसवीं की मेरिट लिस्ट के साथ ही टॉपर्स की आंसरशीट भी कुछ समय के बाद प्रकाशित करता है. ये आंसरशीट्स आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती हैं. इनकी मदद से दूसरे स्टूडेंट्स जान पाते हैं कि एक टॉपर के आंसर में क्या खास बात होती है जो उसे टॉपर बनाती है. कई बार सिर्फ नॉलेज से काम नहीं चलता उसे कितने अच्छे शब्दों में कितनी भली प्रकार लिखा गया है यह भी महत्वपूर्ण होता है. इन टॉपर्स की आंसरशीट देखकर आप आगे की तैयारी तो ठीक से कर ही सकते हैं साथ ही अपने उत्तरों को उनसे कंपेयर करके अपनी कमियां भी जान सकते हैं.

कंपार्टमेंट एग्जाम वाले स्टूडेंट उठा सकते हैं फायदा –

यूं तो टॉपर्स की आंसरशीट देखकर कोई भी उत्तर लिखने की कला समझ सकता है और उसे ग्रहण भी कर सकता है ताकि आगे से वह भी प्रभावशाली उत्तर लिख पाए. पर इस साल के संदर्भ में बात करें तो कई स्टूडेंट्स कंपार्टमेंट परीक्षा देंगे यानी उन्हें फिर से किसी विषय विशेष की परीक्षा लिखनी होगी. ऐसे में वे इन आंसरशीट्स का अवलोकन करके समझ सकते हैं कि क्या करना है और कैसे करना है. इसके साथ ही आगे आने वाली परीक्षाओं में भी उन्हें इस अनुभव का लाभ मिलेगा. जैक टॉपर्स की आंसरशीट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा दूसरी वेबसाइट्स से भी डाउनलोड की जा सकती हैं. झारखंड बोर्ड दसवीं के साथ ही ग्यारहवीं और बारहवीं के टॉपर्स की आंसरशीट भी प्रकाशित करता है. हर साल बहुत से स्टूडेंट्स सप्लीमेंट्री परीक्षा देते हैं, जिससे उनका साल खराब होने से बच जाता है. वे इस सुविधा का लाभ उठाकर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं.

पिछले साल की टॉपर प्रिया की कॉपी में थी ये खास बातें –

पिछले साल झारखंड बोर्ड दसवीं में प्रिया राज ने 99.2 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया था. जब उनकी आंसरशीट देखी गयी तो सामने आया कि जवाब सही होने के साथ ही उनका प्रेजेंटेशन भी कमाल का था. उन्होंने अपने जवाब में अधिक से अधिक हेडिंग्स, बुलेट्स, प्वॉइंट्स आदि का इस्तेमाल किया था. डायग्राम्स और ग्राफ्स बनाए थे. इंपॉर्टेंट प्वॉइंट्स या हेडिंग्स को ब्लैक कलर के पेन से मार्क किया था. उत्तरों के बीच में गैप किया था और जितना हो सके प्रेजेंटेशन को नीट एंड क्लीन रखा था. प्रिया को झारखंड बोर्ड के इतिहास में अभी तक सबसे अधिक अंक मिले थे. इंग्लिश, मैथ्स और म्यूजिक में उनके 100 में 100 अंक थे. देखते हैं इस साल प्रिया का रिकॉर्ड टूटता है या वे पहले पायदान पर ही विराजमान रहती हैं.

CBSE ने 9वीं और 12वीं तक के छात्रों का 30 फीसद पाठ्यक्रम किया कम, सिर्फ मौजूदा सत्र के लिए हुआ है फैसला 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
सिरोही: खनन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई, पंचायत चुनावों के बहिष्कार का ऐलान
सिरोही: खनन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई, पंचायत चुनावों के बहिष्कार का ऐलान
‘सुविधा के अनुसार रंग बदलना...’, महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना
‘सुविधा के अनुसार रंग बदलना...’, महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेजीनगर उपचुनाव: वोटर्स से ज्यादा BJP को मिले वोट? अभिषेक बनर्जी ने लगाया आरोप
रेजीनगर उपचुनाव: वोटर्स से ज्यादा BJP को मिले वोट? अभिषेक बनर्जी ने लगाया आरोप
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Embed widget