एक्सप्लोरर

Himachal: पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की दूसरी पुण्यतिथि आज, प्रतिभा सिंह ने बताया कब होगी प्रतिमा स्थापित?

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की आज दूसरी पुण्यतिथि है. इस मौके पर पूर्व प्रदेश उन्हें याद कर रहा है. 8 जुलाई 2021 को वीरभद्र सिंह का निधन हो गया था. वे छह बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे.

Himachal News: हिमाचल प्रदेश की राजनीति के कद्दावर नेता कहे जाने वाले स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की आज दूसरी पुण्यतिथि है. उनकी पुण्यतिथि के मौके पर हिमाचल कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल और हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पहुंची. इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर वीरभद्र सिंह को याद किया.

क्या बोलीं प्रतिभा सिंह?

इस दौरान हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज वीरभद्र से हमारे बीच में नहीं हैं. उनकी पुण्यतिथि के मौके पर आज पूरा प्रदेश उन्हें याद कर रहा है. हिमाचल प्रदेश के हर कोने में जाकर देखा जाए, तो लोग उन्हें श्रद्धा के साथ याद करते हैं. प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोग चाहते थे कि वीरभद्र सिंह सदैव उनका नेतृत्व करें, लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था. मीडिया के सवाल पर प्रतिभा सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात चल रही है. स्थान चयनित होने के बाद जल्द यह काम पूरा हो जाएगा. गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हमीरपुर दौरे पर हैं और वे राजीव भवन में आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हुए.

'वीरभद्र सिंह की नीतियों पर आगे बढ़ रहा प्रदेश'

वहीं, हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल के शिल्पकार रहे. पूरा प्रदेश उन्हें महान नेता, प्रशासक, इतिहासकार और कद्दावर डिप्लोमेट के तौर पर याद करता है. उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन ऐसा महसूस होता है कि वे हमारे आसपास हैं. कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वीरभद्र सिंह आज भी हमारे दिलों में हैं और प्रदेश सरकार भी उनकी नीतियों पर ही आगे बढ़ रही है.

'हमेशा सही रास्ता चुनते थे वीरभद्र सिंह'

हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी वीरभद्र सिंह ने सही रास्ता चुनना सिखाया. उन्होंने कहा कि पूर्व प्रदेश उनके विकास कार्यों के लिए उन्हें याद करता है. उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी, जब उनकी नीतियों पर प्रदेश आगे बढ़ेगा. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि जिस तरह डॉ. यशवंत सिंह परमार हिमाचल प्रदेश के निर्माता रहे. उसी तरह वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल के निर्माता हैं. उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के योगदान को कभी हिमाचल प्रदेश भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की गिनती प्रदेश के सबसे कद्दावर नेताओं में होती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल प्रदेश: अगस्त से कांग्रेस सरकार के खिलाफ BJP का जन आंदोलन, राजीव बिंदल ने किया ऐलान
हिमाचल प्रदेश: अगस्त से कांग्रेस सरकार के खिलाफ BJP का जन आंदोलन, राजीव बिंदल ने किया ऐलान
हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, चट्टान का हिस्सा टाटा सूमो पर गिरा, 13 लोगों की दबकर मौत
हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, चट्टान का हिस्सा टाटा सूमो पर गिरा, 13 लोगों की दबकर मौत
चंबा: भारी बारिश से साच पास मार्ग पर भूस्खलन, पांगी घाटी जाने वाली सड़क पूरी तरह बंद
चंबा: भारी बारिश से साच पास मार्ग पर भूस्खलन, पांगी घाटी जाने वाली सड़क पूरी तरह बंद
BJP सांसद कंगना रनौत पर नरेश चौहान ने साधा निशाना, CJP के आंदोलन पर कही ये बात
BJP सांसद कंगना रनौत पर नरेश चौहान ने साधा निशाना, CJP के आंदोलन पर कही ये बात

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget