एक्सप्लोरर

Shimla Mosque Row: संजौली में बवाल पर विक्रमादित्य सिंह बोले, 'मैं प्राउड हिंदू हूं, अवैध निर्माण पर कार्रवाई होगी'

Shimla Sanjauli Mosque: शिमला की संजौली मस्जिद के खिलाफ हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन चल रहा है. प्रदर्शनकारियों की पुलिस से भिड़ंत हो गई. इस बीच मंत्री विक्रमादित्य सिंह का बयान आया है.

Shimla Sanjauli Mosque Row: शिमला की संजौली मस्जिद के खिलाफ हिंदू संगठन सड़क पर उतरे हुए हैं. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया. बवाल के बीच लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस की. उन्होंने कहा कि सरकार संवेदनशील है. मस्जिद का मामला नगर निगम शिमला कमिश्नर की कोर्ट में चल रहा है.

उन्होंने कहा कि पांच साल तक बीजेपी की सरकार रही. नगर निगम में भी बीजेपी का दबदबा रहा. अवैध निर्माण पर सरकार ने संज्ञान लिया है. निगम कमिश्नर का फैसला आने के बाद कार्रवाई होगी.

बता दें कि मस्जिद का अवैध निर्माण हटाने की मांग को लेकर संजौली में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन चल रहा है. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मामले में राजनीति नहीं करना चाहते. मस्जिद में अवैध निर्माण मिलने पर कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मंदिरों के निर्माण में भी काम किया है.

हिंदू और सनातनी होने पर गर्व जताते हुए मंत्री ने कहा, "हम शांति चाहते हैं, हमने ही धर्मांतरण का कानून लाया है. हिमाचल कोई बनाना रिपब्लिक नहीं है. भावना पर नहीं, कानून के मुताबिक काम होगा."

संजौली में बवाल के बीच क्या बोले मंत्री विक्रमादित्य सिंह

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि कांग्रेस सरकार वेंडर पॉलिसी लेकर आएगी. विधानसभा अध्यक्ष मामले में कमेटी का गठन करेंगे. बाहरी लोगों के मसले पर भी सरकार काम करेगी. आंतरिक सुरक्षा की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि सरकार किसी को आने से नहीं रोक सकती, लेकिन आंतरिक सुरक्षा बहाल रखना भी जरूरी है. उन्होंने कहा कि धरना प्रदर्शन का सभी को अधिकार है लेकिन सुरक्षा के साथ समझौता नहीं किया जा सकता.

मंत्री ने प्रदर्शनकारियों से कानून व्यवस्था बनाये रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि सबको बात रखने का अधिकार है. कानून से ऊपर कोई नहीं है. संजौली में लाठीचार्ज पर उन्होंने कहा कि भीड़ हटाने के लिए किया गया था. उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों से बात करने की कोशिश की थी. सरकार नाकाम नहीं है. हम अल्पंख्यकों के साथ भी हैं. उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. मंत्री ने मुख्यमंत्री सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष से भी बात करने का आश्वासन दिया. सील करने के मामले पर कहा कि विचार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: हिमाचल विधानसभा में बिजली संशोधन बिल पास, जयराम ठाकुर ने क्यों कहा- 'जनता पर डाला जा रहा बोझ'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल सरकार में सरकारी नौकरी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इनको भी मिलेगा पुरानी पेंशन स्कीम का फायदा
हिमाचल सरकार में सरकारी नौकरी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इनको भी मिलेगा OPS का फायदा
Himachal Weather Today: 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
हिमाचल के मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा- अवैध खनन पर रहेगा प्रतिबंध, राम मंदिर मुद्दे पर बीजेपी को घेरा
Himachal: मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा- अवैध खनन पर रहेगा प्रतिबंध, राम मंदिर मुद्दे पर बीजेपी को घेरा
VB-G RAM G पर CM सुक्खू बोले, 'सीमित संसाधनों वाले राज्य के लिए अतिरिक्त वित्तीय बोझ'
VB-G RAM G पर CM सुक्खू बोले, 'सीमित संसाधनों वाले राज्य के लिए अतिरिक्त वित्तीय बोझ'

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget