एक्सप्लोरर

'मैं सिर्फ आलाकमान और CM सुक्खू के लिए जवाबदेह', CPS संजय अवस्थी पर क्यों भड़के विक्रमादित्य सिंह

Himachal Politics: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने CPS संजय स्वास्थ्य पर पलटवार किया है. विक्रमादित्य ने कहा कि वह सिर्फ आलाकमान और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के प्रति जवाबदेह हैं.

Himachal Pradesh Politics: हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी पर पलटवार किया है. शिमला में प्रेसवार्ता के दौरान विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वे सिर्फ कांग्रेस आलाकमान और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के लिए जवाबदेह हैं.

विक्रमादित्य सिंह ने संजय अवस्थी के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें संजय अवस्थी ने विक्रमादित्य सिंह को बड़ी जिम्मेदारी के मुताबिक बयानबाजी करने की सलाह दी थी. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय आलाकमान को यह बताया है कि वह पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और पार्टी की विचारधारा को लेकर ही आगे बढ़ रहे हैं. उनके पिता वीरभद्र सिंह भी ऐसा ही करते थे और वे भी पिता की राह पर ही अग्रसर हैं.

केंद्रीय आलाकमान ने तलब नहीं किया- विक्रमादित्य सिंह 

हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मीडिया में खबरें चलाई गई कि उन्हें आलाकमान ने तलब किया, जबकि इसमें सच्चाई नहीं है. पहले उनका पहले से ही आलाकमान से मिलने की योजना निर्धारित थी. उन्होंने कहा कि वे यह भी स्पष्ट करना चाहते हैं कि हिमाचल प्रदेश में जो भी काम होगा, वह नियमों के मुताबिक होगा.

 विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उन्हें राज्य की 70 लाख की आबादी की भावनाओं का भी ध्यान रखना है. यहां सब कुछ कानून के दायरे में रहकर ही हो रहा है और आगे भी होता रहेगा. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की ओर से स्ट्रीट वेंडिंग पॉलिसी को लेकर गठित की गई कमेटी की बैठक 3 अक्टूबर को होनी है. इस बैठक में सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्य हिस्सा लेंगे और स्ट्रीट वेंडिंग पॉलिसी को लेकर चर्चा की जाएगी.

सीपीएस संजय अवस्थी ने कहा कहा था?

हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के मुख्य संसदीय सचिव और हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने कहा था कि दुकानों पर नाम और फोटो वाला बयान कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह का व्यक्तिगत बयान है. इस बयान को सरकार के साथ जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए. अवस्थी ने कहा था कि सोशल मीडिया पर भी नेता जो कुछ लिखते हैं, वह उनका व्यक्तिगत मत होता है. अवस्थी ने कहा कि जब जिम्मेदारी बड़ी होती है, तो सोच भी बड़ी रखनी चाहिए.

संजय अवस्थी ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का इस तरह का कोई दृष्टिकोण नहीं है. गौर हो कि मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के सबसे करीबी नेताओं में शुमार हैं. संजय अवस्थी की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ करीबी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि विधानसभा में एक बार भाजपा ने संजय अवस्थी को सुपर सीएम तक करार दे दिया था.

इसे भी पढ़ें: Himachal Pradesh: अवैध नहीं अखाड़ा बाजार में बनी जामा मस्जिद, कुल्लू जिला प्रशासन ने स्पष्ट की स्थिति 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamba News: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया
चंबा: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया
हिमाचल: CM सुक्खू ने लॉन्च की HIBISCUS योजना, जैव विविधता बचाने के लिए 2 करोड़ रुपये जारी
हिमाचल: CM सुक्खू ने लॉन्च की HIBISCUS योजना, जैव विविधता बचाने के लिए 2 करोड़ रुपये जारी
हिमाचल में कहर बरपा रही मानसून की बारिश, अब तक 75 की मौत, 178 सड़कें बंद होने से पर्यटक फंसे
हिमाचल में कहर बरपा रही मानसून की बारिश, अब तक 75 की मौत, 178 सड़कें बंद होने से पर्यटक फंसे
हिमाचल: NEET पेपर लीक को लेकर मंत्री रोहित ठाकुर का केंद्र पर निशाना, 'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...'
हिमाचल: NEET पेपर लीक को लेकर मंत्री रोहित ठाकुर का केंद्र पर निशाना, 'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget