एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh News: सुन्नी हाइड्रो प्रोजेक्ट पर राजनीति शुरू! बीजेपी करेगी पीएम मोदी के लिए एक धन्यवाद कार्यक्रम

Himachal Pradesh News: बीजेपी नेता करण नंदा ने कहा कि पीएम मोदी बिना भेदभाव के हिमाचल प्रदेश में विकास कर रहे हैं. हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं और इसी वजह से एक बड़े प्रोजेक्ट की सौगात दी गई है.

Sunni Dam Hydro Electric Project: केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के सुन्नी के लिए 382 मेगावाट का हाइड्रो प्रोजेक्ट स्वीकृत किया है. यह हाइड्रो प्रोजेक्ट सतलुज नदी (Satluj River) पर बनकर तैयार होना है. इस प्रोजेक्ट से इलाके के चार हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिलेगा. इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत दो हजार 615 करोड रुपये है. सुन्नी को मिले इस हाइड्रो प्रोजेक्ट को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीति भी शुरू हो गई है. हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार जहां इसे एक सामान्य प्रक्रिया के तौर पर मिला प्रोजेक्ट बता रही है, वहीं बीजेपी ने इस प्रोजेक्ट के लिए धन्यवाद कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली है.

हिमाचल बीजेपी सुन्नी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक धन्यवाद कार्यक्रम करने जा रही है. इस कार्यक्रम के जरिए बीजेपी केंद्र की मोदी सरकार का आभार व्यक्त करेगी. हिमाचल बीजेपी के सह मीडिया प्रभारी करण नंदा ने कहा है कि हाइड्रो प्रोजेक्ट के लिए हिमाचल बीजेपी एक भव्य धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है. इस कार्यक्रम में हिमाचल बीजेपी के अध्यक्ष सुरेश कश्यप, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, हिमाचल बीजेपी के सभी सांसद और विधानसभा चुनाव में पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले सभी 68 प्रत्याशी मौजूद रहेंगे.

'बिना भेदभाव हिमाचल का विकास कर रहे पीएम मोदी'
करण नंदा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिना भेदभाव के हिमाचल प्रदेश में विकास कर रहे हैं. हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं और इसी वजह से हिमाचल प्रदेश को एक और बड़े प्रोजेक्ट की सौगात दी गई है. जल्द ही हिमाचल बीजेपी के इस धन्यवाद कार्यक्रम की तारीख भी तय कर ली जाएगी. 2 हजार 615 करोड़ की अनुमानित लागत से तैयार होने वाले इस प्रोजेक्ट से 40 साल में हिमाचल प्रदेश को 12 फीसदी बिजली मुफ्त मिलेगी. सुन्नी हाइड्रो प्रोजेक्ट में हर साल 1 हजार 382 मिलियन यूनिट बिजली बनाई जाएगी.

प्रोजेक्ट से हिमाचल को होगा 2 हजार 803 करोड़ रुपये का लाभ
एक अनुमान के अनुसार सुन्नी हाइड्रो प्रोजेक्ट से हिमाचल प्रदेश को 2 हजार 803 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा. इस प्रोजेक्ट से न केवल हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए रोजगार का सृजन होगा, बल्कि प्रदेश के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी. प्रोजेक्ट पूरा होने पर इसमें 500 से ज्यादा लोगों को पक्की नौकरी मिलने का भी प्रावधान है.

ये भी पढ़ें- Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस पर शिमला में होगा राज्य स्तरीय समारोह, परेड में जम्मू-कश्मीर राइफल्स भी लेगी भाग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली से पहले हिमाचल के कर्मचारियों का DA बढ़ा, खाते में कब आएंगे पैसे?
दिवाली से पहले हिमाचल के कर्मचारियों का DA बढ़ा, खाते में कब आएंगे पैसे?
किन्नौर में 3,800 मीटर की ऊंचाई पर मिला दुर्लभ प्रवासी पक्षी, पहली बार दर्ज हुआ रिकॉर्ड
किन्नौर में 3,800 मीटर की ऊंचाई पर मिला दुर्लभ प्रवासी पक्षी, पहली बार दर्ज हुआ रिकॉर्ड
हिमाचल में 7 HPPS अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली तैनाती
हिमाचल में 7 HPPS अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली तैनाती
जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- कांग्रेस के नेता-मंत्री भी परेशान
जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- कांग्रेस के नेता-मंत्री भी परेशान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget