एक्सप्लोरर

Himachal: हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा पर SFI का प्रदर्शन, एकतरफा कार्रवाई का लगाया आरोप

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में पिछले दिनों दो गुटों के बीच हुई हिंसा का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा है. छात्र संघ एसएफआई ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

SFI Protest in Himachal Pradesh University: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुक्रवार को छात्र संगठन एसएफआई (SFI) ने प्रदर्शन किया. इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. 20 नवंबर को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (Himachal University) में छात्रों के बीच हिंसा हुई थी. इस मामले में एसएफआई का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक तरफा वीडियो को आधार बनाकर कार्रवाई की है. लड़ाई के दौरान दूसरे गुट की तरफ से पहले हमला हुआ, लेकिन बावजूद इसके कार्रवाई सिर्फ छात्र संगठन एसएफआई के कार्यकर्ताओं पर ही की गई है.

बीते कई दिनों से एसएफआई इसके विरोध में प्रदर्शन कर रही है. छात्र संगठन एसएफआई का आरोप है कि उनके कार्यकर्ताओं को बिना कारण बताओ नोटिस जारी कर यूनिवर्सिटी से निष्कासित किया गया. यही नहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को बुलाकर उनका पक्ष जानने की भी कोशिश नहीं की. छात्र संगठन की चेतावनी है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो आने वाले वक्त में आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा.

नई शिक्षा नीति- 2020 का भी विरोध
एसएफआई के राज्य सचिव अमित ठाकुर ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन तानाशाही रवैया अपनाए हुए है. विश्वविद्यालय में हुई हिंसा में एकतरफा कार्रवाई के विरोध के अलावा एसएफआई की ओर से छात्र संगठन चुनाव बहाली और नई शिक्षा नीति- 2020 के खिलाफ भी प्रदर्शन किया गया. अमित ठाकुर ने कहा कि देशभर में कांग्रेस नई शिक्षा नीति का विरोध कर रही है, लेकिन हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद नई शिक्षा नीति को लागू किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि छात्र संगठन एसएफआई की यह मांग है कि नई शिक्षा नीति को वापस ली जाए.

छात्र संगठन SFI ने लगाए भर्तियों में धांधली के आरोप
इसके अलावा छात्र संगठन के नेता और कार्यकर्ता पिछले कुछ वक्त में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में हुई भर्तियों में कथित धांधली की जांच की मांग भी कर रहे हैं. एसएफआई का दावा है कि आईटीआई में करीब 80 फीसदी सिलेक्शन गलत सर्टिफिकेट के आधार पर हुआ है. ऐसे में मांग की जा रही है कि राज्य सरकार इसकी जांच करवाए. अमित ठाकुर ने कहा कि अगर राज्य सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है तो आने वाले वक्त में आंदोलन को बड़ा रूप दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें-  Himachal Cabinet Expansion: हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार पर CM सुक्खू का बयान, कहा- 'जब मुझे पता...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुधीर शर्मा के खिलाफ FIR, सीएम के मीडिया सलाहकार क्या बोले?
सुधीर शर्मा के खिलाफ FIR, सीएम के मीडिया सलाहकार क्या बोले?
कुल्लू: खाई में गिरी कार, दंपति की मौत, बेटी घायल
कुल्लू: खाई में गिरी कार, दंपति की मौत, बेटी घायल
'ऐसे शब्द कहां से लेकर आती हैं', कंगना रनौत पर भड़के मंत्री
'ऐसे शब्द कहां से लेकर आती हैं', कंगना रनौत पर भड़के मंत्री
हिमाचल लैंडस्लाइड: किन्नौर से टूटा संपर्क, NH-5 पूरी तरह बंद
हिमाचल लैंडस्लाइड: किन्नौर से टूटा संपर्क, NH-5 पूरी तरह बंद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget