एक्सप्लोरर

Himachal Assembly Session: हिमाचल विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा के कड़े होंगे इंतजाम, जानें क्या रहेगा रूट प्लान

Himachal Assembly Monsoon Session: हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र 18 से 25 सितंबर तक आयोजित होगा. इसके लिए पुलिस की 6 कंपनियां तैनात की गई हैं. विधानसभा सत्र के मद्देनजर रूट प्लान में भी बदलाव है.

Himachal News: हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 18 सितंबर से शुरू होने जा रहा है. यह सत्र 25 सितंबर तक चलेगा. सोमवार दोपहर दो बजे मानसून सत्र की पहली बैठक आयोजित होगी. हिमाचल प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान केवल अधिकृत पास के साथ ही विधानसभा परिसर में एंट्री मिलेगी. विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए हिमाचल पुलिस की 6 कंपनियां तैनात की गई हैं. इसके अलावा सीसीटीवी कैमरा के जरिए भी आसपास के इलाके में कड़ी निगरानी होगी.

सुरक्षा-व्यवस्था के मद्देनजर शिमला में जगह-जगह पर पुलिस जवान तैनात नजर आएंगे. इसके अलावा ट्रैफिक कर्मियों को भी ड्यूटी के दौरान अधिक सक्रिय रहने के लिए कहा गया है.

रूट प्लान में किया बदलाव
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मध्य नजर रूट प्लान में भी बदलाव है. शिमला पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने बताया है कि विधानसभा सत्र के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए गाड़ियों को बालूगंज से रेलवे स्टेशन की तरफ डायवर्ट किया जाएगा. हालांकि एंबुलेंस, स्कूल और अन्य इमरजेंसी गाड़ियों को इसमें छूट दी जाएगी. इसके अलावा विधानसभा, कुमार हाउस में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों को भी इसी सड़क से गाड़ी की आवाजाही में छूट रहेगी. विधानसभा सत्र के दौरान इस सड़क से पैदल आवाजाही सामान्य दिनों की तरह ही रहेगी. शिमला पुलिस ने विधानसभा सत्र के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग की भी अपील की है.

किन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष?
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस को मुख्य रूप से आपदा के मुद्दे पर घेरने की तैयारी कर चुकी है. BJP का आरोप है कि राज्य की कांग्रेस सरकार आपदा प्रभावितों तक राहत पहुंचाने में नाकाम रही है. बीजेपी लगातार कांग्रेस पर राहत कार्य में भी भाई-भतीजावाद करने के आरोप लगा चुकी है. इसके अलावा कानून-व्यवस्था और संस्थानों को डिनोटिफाई करने का मुद्दा भी विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान जमकर गूंजेगा. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में विपक्ष सभी तैयारियां पूरी कर चुका है. वहीं, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि सरकार इस मानसून सत्र के लिए पूरी तरह तैयार है. विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष के हर सवाल का माकूल जवाब दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Himachal: अनुराग ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बोला हमला, कहा- 'जब से सत्ता मिली, तब से झोली फैलाकर घूम रही कांग्रेस'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.1 रही तीव्रता से आया भूकंप
शिमला में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.1 रही तीव्रता से आया भूकंप
BJP का CM सुक्खू पर हमला, कहा- 'वादे पूरे नहीं किए, अब नए जिले का शिगूफा छोड़ा'
BJP का CM सुक्खू पर हमला, कहा- 'वादे पूरे नहीं किए, अब नए जिले का शिगूफा छोड़ा'
धर्मशाला में बनेगा इंटरनेशनल लेवल का आइस स्केटिंग रिंक, बदलेगी शहर की तस्वीर
धर्मशाला में बनेगा इंटरनेशनल लेवल का आइस स्केटिंग रिंक, बदलेगी शहर की तस्वीर
हिमाचल: अवैध खनन पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, अलग निदेशालय का हुआ गठन
हिमाचल: अवैध खनन पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, अलग निदेशालय का हुआ गठन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget