एक्सप्लोरर

Watch: मेहरबान हुआ मौसम! एक हफ्ते बाद मिला साथ, शिमला में दिखा आइस स्केटिंग का जुनून

Himachal Pradesh News: शिमला आइस स्केटिंग रिंक में एक हफ्ते के इंतजार के बाद आज दोबारा स्केटिंग हुई. बीते दिनों मौसम का साथ न मिलने की वजह से स्केटिंग नहीं हो पा रही थी.

Skating Rink Shimla: करीब एक हफ्ते के इंतजार के बाद बुधवार (8 जनवरी) को शिमला आइस स्केटिंग रिंक में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने स्केटिंग का लुत्फ उठाया. इससे पहले साल 2025 के पहले दिन ही स्केटिंग हो पायी थी. इसके बाद मौसम का साथ न मिलने की वजह से स्केटिंग नहीं हो पा रही थी.

यह इस साल का दूसरा स्केटिंग सेशन था. इस सीजन में अब तक 21 सेशन पूरे हो चुके हैं. आने वाले दिनों में भी मौसम का साथ मिलने की उम्मीद है. ऐसे में स्केटिंग के दीवाने लोग यहां पहुंच कर इसका मजा उठा सकते हैं. फिलहाल सिर्फ स्केटिंग के मॉर्निंग सेशन ही हो रहे हैं. अब भी इवनिंग सेशन के लिए इंतजार बरकरार है.

खेलो इंडिया में हिस्सा लेंगे शिमला के बच्चे

शिमला आइस स्केटिंग क्लब के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री रजत मल्होत्रा ने बताया कि 1 जनवरी के बाद अब 8 जनवरी को स्केटिंग का दूसरा सेशन हुआ है. सुबह के वक्त सभी आयु वर्ग के लोगों ने यहां पहुंचकर स्केटिंग का लुत्फ उठाया है. शिमला से बच्चों की एक टीम आइस स्केटिंग का ट्रायल देने के लिए काजा गई हुई है.

यह ट्रायल हिमाचल की टीम सेलेक्शन के लिए हो रहा है. यह ट्रायल 11 जनवरी को होने हैं. इसके लिए खेल विभाग की ओर से ऑब्जर्वर की नियुक्ति भी हो चुकी है. साथ ही क्लब ने अपने स्तर पर कोच को भी काजा भेजा है. इस बार खेलो इंडिया में शिमला से भी बड़ी संख्या में बच्चों के आइस स्केटिंग में हिस्सा लेने की उम्मीद है.

स्केटिंग रिंक ने ली थी टेनिस कोर्ट की जगह

ब्रिटिश शासनकाल के दौरान भारत पर अधिपत्य स्थापित कर राज करने वाले अंग्रेज शिमला की अलग-अलग जगहों पर खेल खेला करते थे. मौजूदा वक्त में जहां स्केटिंग रिंक है, वहां साल 1920 तक टेनिस खेला जाता था. अंग्रेज ब्लेस्सिंगटन भी यहां टेनिस खेलने आया करता था, लेकिन मुश्किल यह थी कि सर्दियों के समय यह टेनिस कोर्ट जम जाया करता और अंग्रेज यहां खेल नहीं पाते.

तभी उत्सुक्तावश ब्लेस्सिंगटन ने टेनिस कोर्ट में पानी भर दिया और सुबह जब वापस लौटा, तो पूरा टेनिस कोर्ट पर बर्फ की पतली परत जम चुकी थी. तभी ब्लेस्सिंगटन को यहां आइस स्केटिंग रिंक बनाने का ख्याल आया. इस तरह यहां शिमला में एशिया का पहला ओपन स्केटिंग रिंक बना.

स्केटिंग रिंक तक कैसे पहुंच सकते हैं पर्यटक?

मशहूर शिमला आइस स्केटिंग रिंक लक्कड़ बाजार के पुराना बस स्टैंड के नजदीक है. यहां पहुंचने के लिए पुराना बस स्टैंड से लक्कड़ बाजार के लिए लोकल बस लेकर पहुंचा जा सकता है. इसके अलावा निजी गाड़ी या टैक्सी के माध्यम से भी यहां पहुंचना बेहद आसान है.

रिंक मुख्य सड़क से ही नजर आ जाती है. अगर आप मालरोड पर हैं, तो स्कैंडल पॉइंट से ओल्ड तिब्बती मार्केट होते हुए आसानी से स्केटिंग रिंक तक पहुंचा जा सकता है. 

ये भी पढ़ें- कौन होंगे हिमाचल BJP के अध्यक्ष? राजीव बिंदल के साथ इन नामों की खूब हो रही चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
Embed widget