एक्सप्लोरर

हिमाचल में BJP को झटका, पूर्व कैबिनेट मंत्री ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस से लड़ेंगे चुनाव?

Ram Lal Markanda Resigns: हिमाचल प्रदेश में रामलाल मारकंडा ने कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए रवि ठाकुर को उपचुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने के विरोध में इस्तीफा दे दिया है.

Ram Lal Markanda Resigns From BJP: हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा सीटों पर चुनाव के साथ ही 6 विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव भी होना है. इस बीच बीजेपी ने कांग्रेस से आए सभी छह पूर्व विधायकों को अपना प्रत्याशी बना दिया है. अब बीजेपी के इस कदम के बाद पार्टी की परेशानी बढ़ती हुई नजर आ रही है. तत्कालीन जयराम सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे डॉ. राम लाल मारकंडा ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है.

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए रवि ठाकुर को उपचुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने से नाराज हैं और उन्होंने इसी के विरोध में बीजेपी से इस्तीफा दिया.

अब कांग्रेस से चुनाव लड़ सकते हैं रामलाल मारकंडा

रामलाल मारकंडा ने कहा है कि संभवत: वे कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ सकते हैं. साल 2017 में रामलाल मारकंडा लाहौल से विधायक थे. साल 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे रवि ठाकुर ने उन्हें चुनाव हरा दिया. अब रवि ठाकुर उपचुनाव में भाजपा से प्रत्याशी हैं. गौरतलब है कि रामलाल मारकंडा ने छात्र राजनीति की शुरुआत एनएसयूआई से ही की थी. उनके साथ बीजेपी के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी इस्तीफा दे दिया है.

पूर्व कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर भी नाराज!

नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे. वह यहां पर कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए देवेंद्र कुमार भुट्टो के लिए प्रचार भी करते हुए नजर आए लेकिन इस कार्यक्रम में पूर्व कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर शामिल नहीं हुए हैं. वीरेंद्र कंवर ही ऊना की कुटलैहड़ सीट से विधायक थे. साल 2022 के विधानसभा चुनाव में देवेंद्र कुमार भुट्टो ने उन्हें चुनाव हरा दिया था. खास बात यह है कि देवेंद्र कुमार भुट्टो वीरेंद्र कंवर के ही राजनीतिक शिष्य भी रहे हैं.

हिमाचल में बीजेपी की बढ़ सकती है परेशानी?

बीजेपी ने सभी छह विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए पूर्व विधायकों को टिकट दिया है. अन्य तीन विधानसभा क्षेत्र में भी जल्द ही उपचुनाव की घोषणा होने वाली है. यहां भी तीनों पूर्व निर्दलीय विधायकों को टिकट देने की तैयारी है. ऐसे में आने वाले वक्त में बीजेपी की परेशानी बढ़ सकती है. क्षेत्रीय नेता अपने समर्थकों के साथ पार्टी से सामूहिक इस्तीफा देने का मन बना रहे हैं. ऐसे में बीजेपी को अपने ही नेताओं को पार्टी के लिए आहुति देने के लिए मनाना बड़ी चुनौती है. 

बीजेपी ने किसे बनाया उम्मीदवार?

बीजेपी ने सभी छह सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है. शनिवार को ही कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए सभी नेताओं को बीजेपी ने टिकट दे दिया है. धर्मशाला से सुधीर शर्मा, लाहौल स्पीति से रवि ठाकुर, सुजानपुर से राजिंदर राणा, बड़सर से इंद्र दत्त लखनपाल, गगरेट से चैतन्य शर्मा और कुटलैहड़ से देवेंद्र कुमार भुट्टो को बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बनाया है.

ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश उप-चुनाव: BJP ने कांग्रेस के सभी 6 बागियों पर जताया भरोसा, किसे कहां से दिया टिकट?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
हिमाचल सरकार ने बदली तबादला नीति, अब 3 साल की सेवा अनिवार्य
हिमाचल सरकार ने बदली तबादला नीति, अब 3 साल की सेवा अनिवार्य
हिमाचल: चंबा में कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
हिमाचल: चंबा में कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
हिमाचल बीजेपी की नई टीम घोषित, संगठन में इन्हें मिली जगह; देखें
हिमाचल बीजेपी की नई टीम घोषित, संगठन में इन्हें मिली जगह; देखें

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget