एक्सप्लोरर

Water Supply in Shimla: शिमला में अगले दो दिन नहीं आएगा पानी, SJPNL के अफसर बोले- 'पहले ही कर लें तैयारी'

राजधानी शिमला में दो दिन तक पेयजल संकट रहेगा. बिजली सेवा बाधित होने की वजह से 23-24 मई को पानी नहीं आएगा. शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड ने इसे लेकर पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है.

Water Supply Problem in Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दो दिन तक पानी का संकट पैदा हो सकता है. शहर में 23 और 24 मई को पानी की समस्या रहेगी. शहर की दो सबसे बड़ी पेयजल परियोजनाओं गिरी और गुम्मा में बिजली कट के चलते पंपिंग नहीं हो सकेगी. शिमला को पानी उपलब्ध कराने वाले शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड ने इसे लेकर पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है. सभी लोगों को दी दिन तक पैदा होने वाले पेयजल संकट को ध्यान में रखते हुए ही पानी खर्च करने की हिदायत दी गई है.

बिजली कट के चलते समस्या 

शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड के मुताबिक बिजली बोर्ड 23 मई को 66 केवी सब स्टेशन की मरम्मत करेगा. इसके चलते सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली शट डाउन रहेगी. बिजली शट डाउन होने की वजह से पानी पंप नहीं हो पाएगा और शहर को पानी पहुंचाने में समस्या पैदा होगी. बिजली कट की वजह से गिरी और गुम्मा दोनों परियोजनाओं से शिमला शहर को पानी की आपूर्ति नहीं हो पाएगी. ऐसे में शहर के कुछ इलाकों में पानी की समस्या पैदा हो सकती है.

दो दिन नहीं आएगा पानी

शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड के निदेशक डॉ. पंकज ने बताया कि बिजली कट के चलते शहर के पानी की आपूर्ति बाधित हो सकती है और लोगों से पानी की बचत कर पानी को इस्तेमाल करने की अपील की गई है. उन्होंने कहा कि शहर की दो सबसे बड़ी परियोजनाओं से 38 एमएलडी पानी की सप्लाई होती है. दोनों परियोजनाओं में बिजली के कट की वजह से पेयजल संकट हो सकता है.

कहां से आता है कितना पानी?

गुम्मा- 21.60 mls

गिरी- 16.92 mls

चूरट- 2.90 mls

सयोग- 0.02 mls

चैड़- 0.60 mls

कोटी बरांडी- 3.18 mls

ये भी पढ़ें:- Rajiv Gandhi Death Anniversary: राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर शिमला में प्रदर्शनी, CM सुक्खू ने भी याद किया योगदान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में CM सुक्खू ने किया अत्याधुनिक 3-टेस्ला MRI का शुभारंभ, 5 अस्पतालों में बनेंगे ऑटोमेशन लैब
शिमला में CM सुक्खू ने किया अत्याधुनिक 3-टेस्ला MRI का शुभारंभ, 5 अस्पतालों में बनेंगे ऑटोमेशन लैब
Shimla News: हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS और 22 HPAS अधिकारियों का तबादला
हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS और 22 HPAS अधिकारियों का तबादला
Himachal Monsoon: हिमाचल पर कहर बनकर टूटा मानसून! 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और कई पेयजल योजनाएं प्रभावित
हिमाचल पर कहर बनकर टूटा मानसून! 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और कई पेयजल योजनाएं प्रभावित
हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच सोलन-सिरमौर में स्कूल बंद, शिमला में पर्यटन सीजन थमा
हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच सोलन-सिरमौर में स्कूल बंद, शिमला में पर्यटन सीजन थमा

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
Monsoon Livestock Care: बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
Embed widget