एक्सप्लोरर

HPU Entrance Exam 2023 Dates: हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में एंट्रेंस टेस्ट की तारीखों में बदलाव, यहां देखें नया शेड्यूल

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने साल 2023-24 के सत्र के लिए होने वाली एंट्रेंस टेस्ट की तारीखों में बदलाव किया है. यह बदलाव पंजाब यूनिवर्सिटी में होने वाली परीक्षाओं के चलते किया गया है.

Entrance Test in HPU: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन ने साल 2023-24 के लिए होने वाली एंट्रेंस परीक्षाओं की तारीख में बदलाव किया है. हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन ने एचपीयू और सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के लिए आयोजित होने वाली पीजी प्रवेश परीक्षाओं का संशोधित शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर भी डाल दिया है. पंजाब यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं के साथ हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की परीक्षा क्लास होने के चलते यह निर्णय लिया गया है. विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता अध्ययन डीन ऑफ स्टडीज प्रो. बी.के.शिवराम ने नई तारीख की अधिसूचना जारी कर दी है. संशोधित शेड्यूल के मुताबिक, प्रदेश विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षाएं 12 जून से 26 जून तक होंगी.

बी.एड परीक्षा की तारीख में भी बदलाव

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए 15 जून को निर्धारित की गई बीएड की संयुक्त परीक्षा की तारीख में भी बदलाव कर दिया है. अब यह परीक्षा 18 जून को होगी. इग्नू की यूजी प्रवेश परीक्षाओं और पंजाब विश्वविद्यालय की पीजी परीक्षाओं के साथ क्लैश होने की वजह से छात्रों के आग्रह के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह फैसला लिया है. हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जी. एस. नेगी की ओर से जारी किए गए संशोधित प्रवेश शेड्यूल के मुताबिक, 1 जून 2023 तक बी.एड में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 2 जून से 4 जून तक छात्र अपने भरे गए आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं. इसके साथ ही 12 जून को विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन रोल नंबर अपलोड कर दिए जाएंगे, जहां छात्रों को अपने एग्जाम सेंटर की तारीख और समय की जानकारी मिल सकेगी. प्रवेश परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

अगस्त से शुरू होगा नया सत्र

जून महीने में प्रवेश परीक्षाएं होने के बाद महीने के अंत तक इंटरव्यू के बाद एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. इसके बाद शैक्षणिक सत्र 2023-24 की कक्षाएं अगस्त महीने से शुरू की जा सकती हैं. हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के साथ अब मंडी विश्वविद्यालय में भी कक्षाएं शुरू हो रही हैं. मंडी विश्वविद्यालय की शुरुआत होने के साथ हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में भी छात्रों का भार कुछ हद तक कम हो सकेगा. इसके अलावा जिन छात्रों को शिमला विश्वविद्यालय में एडमिशन नहीं मिल पाती थी, वे मंडी विश्वविद्यालय में एडमिशन ले सकेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल विधानसभा में दूसरे दिन भी हंगामा, कांग्रेस-BJP ने किया प्रदर्शन
हिमाचल विधानसभा में दूसरे दिन भी हंगामा, कांग्रेस-BJP ने किया प्रदर्शन
हिमाचल: 'वंदे मातरम' पर कांग्रेस-BJP आमने सामने, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
हिमाचल: 'वंदे मातरम' पर कांग्रेस-BJP आमने सामने, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
Himachal Pradesh News: हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget