एक्सप्लोरर

HPPCL चीफ इंजीनियर विमल नेगी की रहस्यमयी मौत खुलासा, बिजली विभाग में मचा हड़कंप

HP News: HPPCL के चीफ़ इंजीनियर विमल नेगी की रहस्यमयी मौत के मामले में Ex इंजीनियर सुनील ग्रोवर ने शपथ पत्र देकर जांच की मांग उठाई है. यदि सरकार निष्पक्ष जांच नहीं करवाती, तो वे ED से शिकायत करेंगे.

HPPCL Chief Engineer Case: हिमाचल प्रदेश ऊर्जा निगम लिमिटेड (HPPCL) के चीफ़ इंजीनियर विमल नेगी की रहस्यमयी मौत के मामले में नए खुलासे सामने आए हैं. इस घटना ने बिजली विभाग के भीतर हड़कंप मचा दिया है. अब इस मामले में पूर्व इंजीनियर और स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के पूर्व एमडी सुनील ग्रोवर ने शपथ पत्र देकर जांच की मांग उठाई है. उनका कहना है कि यदि सरकार ने पारदर्शी जांच नहीं की तो वे प्रवर्तन निदेशालय (ED) से शिकायत करेंगे.

शपथ पत्र में बड़े आरोप
अखिल भारतीय विद्युत इंजीनियरिंग फेडरेशन (All India Electrical Engineering Federation) के संरक्षक एवं ऊर्जा निगम के पूर्व प्रबंध निदेशक सुनील ग्रोवर ने अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा को एक शपथ पत्र सौंपा है. इस पत्र में उन्होंने कई अहम बिंदु उठाए हैं और साक्ष्य देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है.

उन्होंने शपथ पत्र में HPPCL के प्रबंध निदेशक IAS अधिकारी हरिकेश मीणा और निलंबित निदेशक देसराज पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि दिवंगत चीफ़ इंजीनियर विमल नेगी एक ईमानदार और समर्पित अधिकारी थे, लेकिन उन्हें पिछले 6 महीनों से एक भी दिन की छुट्टी नहीं दी गई थी.

परियोजनाओं में अनियमितताओं का आरोप
सुनील ग्रोवर ने किन्नौर में निर्माणाधीन 450 मेगावाट शोंगटोंग कड़छम हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (HEP) और ऊना जिले में शुरू की गई 32 मेगावाट पेखुबेला सौर ऊर्जा परियोजना में अनियमितताओं का आरोप लगाया है. उन्होंने सवाल उठाया कि किन्नौर परियोजना की लागत अचानक दोगुनी कैसे हो गई? उन्होंने दावा किया कि परियोजना की DPR (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) में हेरफेर किया गया था. सुनील ग्रोवर ने साफ किया कि यदि सरकार इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं करवाती है, तो वे ED को सभी दस्तावेज सौंपेंगे.

यह मामला अब सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है. देखना होगा कि सरकार इस मामले की जांच कैसे आगे बढ़ाती है और क्या इसमें शामिल अधिकारियों पर कोई कार्रवाई होती है या नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: सरकारी दफ्तरों में 5-डेज वीक की मांग तेज, कर्मचारियों का दावा- बचेंगे सरकार के 100 करोड़
हिमाचल: सरकारी दफ्तरों में 5-डेज वीक की मांग तेज, कर्मचारियों का दावा- बचेंगे सरकार के 100 करोड़
18 जुलाई से हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 20 और 21जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
18 जुलाई से हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 20 और 21जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
हिमाचल के रामपुर में बड़ा हादसा, HRTC बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी; दो की मौत कई यात्री घायल
हिमाचल के रामपुर में बड़ा हादसा, HRTC बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी; दो की मौत कई यात्री घायल
हिमाचल में वन विभाग में बड़ा फेरबदल, IFS और HPFS के 11 अधिकारियों के तबादले
हिमाचल में वन विभाग में बड़ा फेरबदल, IFS और HPFS के 11 अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget