एक्सप्लोरर

Himachal Snowfall: हिमाचल में जारी है बारिश और बर्फबारी का दौर, मई में सताने लगी दिसंबर जैसी ठंड, 7 डिग्री नीचे खिसका पारा

Himachal Weather Update: हिमाचल में मध्यम ऊंचाई और मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी है. वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है. तापमान में डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है.

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में 30 अप्रैल से ही मौसम लगातार खराब बना हुआ है. जहां एक ओर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है. वहीं, मध्यम ऊंचाई और मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी है. इसके अलावा ओलावृष्टि की वजह से भी फसलों को खासा नुकसान हो रहा है. लगातार हो रही बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. मई महीने में भी दिसंबर की ठंड का अनुभव हो रहा है. 

जनवरी-फरवरी में हिमाचल प्रदेश के सभी इलाकों में औसत से कम बर्फबारी और बारिश हुई. अब गर्मियों से पहले एक बार फिर बरसात का मौसम लौट आया है. मौसम के खराब हुए इस चक्र की वजह से जहां आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है. वहीं, फसलों को भी भारी नुकसान हो रहा है.

सामान्य तापमान में 7 डिग्री तक की गिरावट
हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में सामान्य से 7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है. तापमान में गिरावट की वजह से मई महीने में भी दिसंबर जैसी ठंड का अनुभव हो रहा है. हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति और किन्नौर जिला में बर्फबारी की वजह से आम जन जीवन अस्त-व्यस्त हुआ है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 7 मई तक प्रदेश भर में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है. इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

लोगों से एहतियात बरतने की अपील
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पॉल ने बताया कि बुधवार को भी विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान कुछ जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र ने ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी चेतावनी जारी की है. लगातार हो रही बारिश और ओलावृष्टि की वजह से किसान-बागवानों को भारी नुकसान हो रहा है. आने वाले दिनों में बारिश की वजह से धुंध का भी अंदेशा है. इससे विजिबिलिटी भी कम होगी. मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से एहतियात बरतने की भी अपील की है.

यह भी पढ़ें: MC Shimla Elections: 102 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद, कल सुबह 10 बजे शुरू होगी मतगणना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget