एक्सप्लोरर

हिमाचल में बढ़ते दामों ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट, जानें क्या है फल-सब्जियों की कीमत?

Himachal News बारिश के कारण सब्जियों और फलों की आपूर्ति बाधित होने से हिमाचल प्रदेश में कीमतें बढ़ गई हैं. मटर 100 रुपये प्रति किलो, लहसुन 210 रुपये प्रति किलो बिक रहा है.

Himachal Vegetable And Fruit Price Hike: मॉनसून सीजन के दौरान अमूमन फलों और सब्जियों के दाम आसमान छूने लगते है. बारिश की वजह से सब्जियों का खराब होना और रोड बंद होने से वक्त पर आपूर्ति न हो पाना, इसके पीछे एक बड़ी वजह होती है.

इन दिनों भी बारिश की वजह से सब्जियों और फलों के दाम बढ़े हुए हैं. इससे आम आदमी के बजट पर सीधा असर पड़ रहा है. हालांकि बीते दिनों के मुकाबले दाम कुछ काम हुए हैं, लेकिन अब भी यह बजट बिगड़ने वाले ही हैं.

जानें- क्या है फल-सब्जियों के दाम?
शिमला सब्जी मंडी में मटर 100 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है. बीते हफ्ते मटर का दाम डेढ़ सौ रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था. इसके अलावा अदरक 210, टमाटर 60, भिंडी 60, लहसुन 210, प्याज 50, खीरा 40, आलू 50, गोभी 40, बैंगन 40, करेला 40, शिमला मिर्च 60, घीया 40, पालक 60, बीन 80 और गाजर 60 रुपये प्रति किलो तक मिल रहा है. बात अगर फलों के दाम की करें, तो पपीता 80, प्लम 100 और नाशपाती 80 रुपये प्रति किलो तक मिल रही है.

फलों का राजा कहे जाना वाला आम इन दिनों 100 रुपये का ढाई किलो मिल रहा है. जल्द ही मार्केट में हिमाचली सेब की भी एंट्री होने वाली है. फिलहाल थोक मंडियों में जो सेब आ रहा है, वह बाहरी राज्यों में बिक्री के लिए भेजा जा रहा है.

दाम बढ़ने पर घट गई घर जाने वाली सब्जियों की मात्रा
शिमला सब्जी मंडी में रोजाना की तरह आज भी सब्जी खरीदने पहुंचे रिटायर्ड कर्मचारी भानु प्रताप वर्मा और कृष्णदत्त ठाकुर ने बताया कि बीते कई दिनों से सब्जी के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं. इससे आम आदमी का बजट बिगड़ा है.

हर साल मानसून के महीने में इसी तरह सब्जियों और फलों के दाम बढ़ ही जाते हैं. जब भी सब्जियों के दाम बढ़ते हैं, तो वह रोजाना घर ले जाने वाली सब्जियों की मात्रा को घटा लेते हैं. फलों और सब्जियों के दाम दोबारा घटेंगे, तो पहले की तरह ही सब्जियां थैला भरकर घर पहुंचेंगी. फिलहाल इसी दाम पर सब्जी और फल खरीदने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है.

ये भी पढ़ें: Himachal: राजीव शकधर होंगे हिमाचल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, SC कॉलेजियम ने की सिफारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 जुलाई से हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 20 और 21जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
18 जुलाई से हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 20 और 21जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
हिमाचल के रामपुर में बड़ा हादसा, HRTC बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी; दो की मौत कई यात्री घायल
हिमाचल के रामपुर में बड़ा हादसा, HRTC बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी; दो की मौत कई यात्री घायल
हिमाचल में वन विभाग में बड़ा फेरबदल, IFS और HPFS के 11 अधिकारियों के तबादले
हिमाचल में वन विभाग में बड़ा फेरबदल, IFS और HPFS के 11 अधिकारियों के तबादले
'वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार और कुशासन की सरकार'... कांग्रेस पर बरसे BJP विधायक बिक्रम ठाकुर
'वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार और कुशासन की सरकार'... कांग्रेस पर बरसे BJP विधायक बिक्रम ठाकुर

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget