एक्सप्लोरर

हिमाचल आने वाले सैलानियों के लिए खुशखबरी! IMD शिमला ने जारी किया बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट 

Himachal Weather: हिमाचल घूमने का प्लान कर रहे पर्यटकों के लिए खुशखबरी आई है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Himachal Pradesh Weather Forecast: हिमाचल प्रदेश घूमने का मन बना रहे सैलानियों के लिए एक बार फिर खुशखबरी आई है. यह खबर ऐसी है, जिससे आपका हिमाचल आने का प्लान पूरी तरह पुख्ता हो जाएगा. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है.

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 27 दिसंबर दोपहर बाद मौसम अपना मिजाज बदलेगा और राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी. इसके बाद 29 दिसंबर तक मौसम इसी तरह सुहावना बने रहने का पूर्वानुमान है. नए साल पर 31 दिसंबर और 1 जनवरी को भी राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि इस दौरान शिमला शहर में बर्फबारी का पूर्वानुमान नहीं है.

IMD शिमला ने जारी किया बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक शोभित कटियार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. एक पश्चिमी विक्षोभ हिमाचल प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है. इसका असर 27 दिसंबर दोपहर बाद दिखना शुरू हो जाएगा. यह पश्चिमी विक्षोभ 29 दिसंबर तक अपना असर दिखाएगा. इस दौरान राज्य के मुख्य पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी होगी. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने कई इलाकों में तापमान आठ से नौ डिग्री तक लुढ़कने की भी चेतावनी जारी किया है. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से एहतियात बरतनी की अपील की है.

बर्फबारी से किसान-बागवान भी खुश

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए सैलानी बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. बर्फबारी से न सिर्फ सैलानी खुश हैं, बल्कि राज्य की पर्यटन कारोबारी का भी इसका फायदा मिल रहा है. इसी तरह सेब बागवानों और अन्य किसानों के लिए भी बर्फ लाभकारी है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 27 दिसंबर से 29 दिसंबर तक राज्य के मैदानी इलाकों में भी बारिश होगी. यह बारिश किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.

कई लोगों के लिए आफत भी बनी है बर्फबारी

हालांकि बर्फबारी राहत के साथ आफत भी बन जाती है. बर्फबारी और बारिश की वजह से राज्य में 157 सड़कें बंद हैं. इसके अलावा प्रदेश में तीन नेशनल हाईवे भी बंद पड़े हुए हैं. राज्य में 25 जगह पर बिजली सेवा और 12 जगह पर जल आपूर्ति बाधित है. बर्फबारी की वजह से सबसे ज्यादा जिला शिमला प्रभावित है. यहां 72 सड़क बंद हैं. जिला शिमला के दूरदराज इलाके डोडराक्वार में सबसे ज्यादा 14 सड़क बंद हुई हैं. हालांकि चंडीगढ़ से शिमला शहर की तरफ आने वाली सड़क पर यातायात बाधित नहीं है. शिमला आने वाले पर्यटकों के लिए रास्ते में किसी तरह की बाधा नहीं है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, कांगड़ा में कई मकान क्षतिग्रस्त; तीन लोग घायल
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, कांगड़ा में कई मकान क्षतिग्रस्त; तीन लोग घायल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget